तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 29, 2026 10:12 PM

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड और एक्टर राजा चौधरी अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. अब वो एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, राजा चौधरी ने हाल ही में खुलासा किया कि वो पिछले तीन से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी, अकेलेपन और तीसरी शादी को लेकर खुलकर बात की.

राजा चौधरी ने क्या कहा?
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजा चौधरी ने बताया कि तीसरी शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि वो पिछले तीन से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और काफी खुश हैं. जब इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वो खुद को अकेला (लोनली) महसूस करते हैं, तो उन्होंने साफ इनकार किया. 

लिव-इन रिलेशनशिप में हैं राजा चौधरी
राजा ने कहा, 'नहीं, मैं लोनली फील नहीं करता. मैं पिछले 3 साल से एक रिलेशनशिप में हूं और पार्टनर के साथ खुश हूं. मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं. सब कुछ काफी स्मूथ चल रहा है.' 

जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वो आगे शादी करने का सोच रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया. उन्होंने कहा, 'नहीं, शादी के बाद सब बदल जाता है. अब शादी करने की हिम्मत नहीं बची है. अगर आज कोई मुझसे कहे कि शादी कर लो, तो मैं नहीं कर सकता. मैं इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं.'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.