Noida News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रदर्शन के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोपजानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन आयोजित किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी की रहने वाली रुचिका सिंह ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
ये भी पढ़ें- 13 आरोपी-360 गवाह और 422 दस्तावेज नीट पेपर लीक मामले में CBI ने कोर्ट को क्या-क्या बताया?
शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोपगाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने एक्सप्रेस-वे थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि आरोपी रुचिका सिंह की टिप्पणी से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि यह बयान जानबूझकर समाज में विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामलापुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है. चूंकि घटना दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र की बताई गई है, इसलिए मामले की जांच संबंधित क्षेत्राधिकार वाली पुलिस द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी.
पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पूरे मामले की जांच की जा रही है. उपलब्ध तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के दौरान संबंधित वीडियो, अन्य डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान भी जांच का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.