Ramayana: AI, फेक और ड्रैमेटिक… ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने 'रामायण' ट्रेलर में किन 3 सीन में बदलाव किए?
TV9 Bharatvarsh July 30, 2026 09:43 PM

Ranbir Kapoor Trailer Scene: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आ चुका है. रिलीज होते ही ये ट्रेलर और उससे जुड़े सीन की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई. लोगों ने अपनी-अपनी राय बनानी शुरू कर दी है. किसी ने ट्रेलर की तारीफ की तो किसी ने कहा कि ट्रेलर पर और काम हो सकता था. इसी के साथ तीन ऐसे सीन की भी चर्चा शुरू हो गई, जिन्हें मेकर्स ने टीजर में भी दिखाया था, लेकिन लोगों को वो सीन कुछ खास पसंद नहीं आए थे. हालांकि, अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मेकर्स ने उन तीन सीन्स में थोड़े बदलाव किए हैं. उसके बाद उन्हें ट्रेलर में शामिल किया है.

मेकर्स ने इसी साल अप्रैल में ‘रामायण’ का टीजर जारी किया था, जिसको लेकर लोगों ने ऐसा कहा था कि इसमें खूब AI का इस्तेमाल किया है. खासकर राक्षस वाले सीन की आलोचना हुई थी. लोगों का कहना था कि राक्षस देखने में काफी ड्रैमेटिक, फेक और कार्टून जैसे लग हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ये कहकर भी आलोचना की थी कि राक्षस वाला सीन AI से बनाया हुआ लग रहा है.

They changed the monster look + the colour grading 🤌🏻❤️✨#Ramayana pic.twitter.com/gbQYYLFUQq

— Walter Black (@BryanBergX) July 29, 2026

राक्षस वाले सीन में क्या बदलाव हुए?

राक्षस वाले सीन को भी ट्रेलर में शामिल किया है, लेकिन थोड़े बदलाव के साथ. दरअसल, मॉन्सटर्स के लुक में बदलाव किया गया है. साथ ही उन्हें कम ड्रामैटिक दिखाने की कोशिश की गई है. और पहले जो थोड़ा कार्टून और नकलीपन जैसा फील आ रहा था, उसे भी सुधारा गया है. अब यूजर्स टीजर और ट्रेलर से राक्षस के सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Namit Malhotra listens, despite of all that we say against him. Got the monster design changed, as well as reduced the yellow color grading to give a more natural hue to the visuals. pic.twitter.com/SD0XPb9b7O

— Redding Cream (@redding_cream_t) July 30, 2026

साथ ही टीजर के उस सीन में मेकर्स ने थोड़ा बदलाव किया है, जहां पर पीछे से रणबीर कपूर की झलक दिखाई जाती है. दरअसल, टीजर में वो सीन थोड़ा यलोइश लग रहा है. ट्रेलर में यलो टोन को कम करके सीन को नेचुरल बनाने की कोशिश की गई है.

रणबीर कपूर के सीन में भी बदलाव

तीसार सीन भी रणबीर कपूर का है. दरअसल, टीजर में एक सीन था, जहां पर पहाड़ों के पास रणबीर हाथ में हथियार लिए नजर आते हैं. वो सीन ट्रेलर में भी है, लेकिन बदलाव के साथ. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने टीजर और ट्रेलर दोनों के सीन की तुलना की है. यूजर ने दोनों सीन का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आखिर क्या बदलाव किया गया है.

View this post on Instagram

A post shared by Naveen Yadav (@flicksandfunnys)

ये भी पढ़ें-

जोरदार VFX, दमदार एक्शन, मगर इन 4 वजहों से ट्रोल हो रहा है रामायण का 4 मिनट का ट्रेलर

रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर में हनुमान बने सनी देओल क्यों नहीं दिखे, समझिए

यूजर ने कहा कि काफी कुछ बदला गया है. टीजर में ये सीन ओवरएक्सपोज्ड है. ट्रेलर में उन्होंने लाइटिंग को बेहतर किया है और चमक को कम किया है. श्री राम पर अलग से एक चमक डाली गई है. अगर आप इसे देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि उन्होंने इसे पहले से बेहतर किया है.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.