Akshay Film: 'वेलकम 3' की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार ने फिर अहमद खान से मिलाया हाथ? अगली फिल्म पर धांसू अपडेट
TV9 Bharatvarsh July 31, 2026 06:43 PM

Akshay Kumar Film: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘हैवान’ है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म में वो सैफ अली खान से भिड़ते दिखेंगे और फिल्म से अब उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. खैर, साल 2026 अबतक अक्षय कुमार के लिए काफी सॉलिड रहा है, क्योंकि उनकी दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही हिट रही है. जिसमें पहली ‘भूत बंगला’ और दूसरी ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है. अहमद खान की ‘वेलकम 3’ की सफलता के बाद कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने अहमद खान के साथ फिर से हाथ मिला लिया है. खुद अहमद खान ने ही दोनों के अगले प्रोजेक्ट का खुलासा किया है. साथ ही बताया कि एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से जुड़े 4 आइडिया पर दोनों के बीच चर्चा चल रही है.

हाल ही में मिड डे से बातचीत करते हुए अहमद खान ने अक्षय कुमार के साथ फिर से कोलैबोरेट करने की जानकारी दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई और एक्शन-कॉमेडी फिल्म बनने वाली है? तो अहमद खान ने कहा कि- ”हो सकता है, या शायद नहीं. ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता के बाद, हमें फिर से साथ काम करना था. मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म अच्छा कर रही है और कास्ट भी खुश है. अक्षय और मैं जल्द ही कुछ प्लान कर रहे हैं. हम दो-तीन अलग-अलग जॉनर पर बात कर रहे हैं, जिसमें- एक्शन-कॉमेडी, रोमांटिक एक्शन ड्रामा और पूरी तरह से एक्शन फिल्म भी शामिल है.”

अक्षय की अगली फिल्म का कब होगा ऐलान?

अहमद खान ने अगली पिक्चर को लेकर खुलासा किया कि, ”अक्षय कुमार के पास भी एक स्क्रिप्ट है, जिसके बारे में उन्होंने मुझे बताया है. हमें फिलहाल अपने आइडिया में से किसी एक को फाइनल करना है. एक बार जब आइडिया और डेट्स तय हो जाएंगी, तो हम फिल्म का ऑफिशियल ऐलान कर देंगे.” दरअसल पहले ऐसी चर्चाएं थी कि अपनी अगली फिल्म में अहमद खान, टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर के साथ एक जॉम्बी कॉमेडी शुरू करेंगे. साथ ही ‘वेलकम 4’ बनने को लेकर भी खबरें आती रही हैं.

जिसके लेकर अहमद ने बताया कि- ”जब फिल्में हिट होती हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती ही हैं, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है. मेरी अगली फिल्म अक्षय के साथ है. उनके जैसे प्रोफेशनल इंसान के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है. मुझे एक्शन पसंद है और अक्षय के साथ मैं इसे बड़े लेवल पर कर सकता हूं. डांस, एक्शन, ड्रामा, उनके साथ सब बहुत नैचुरली हो जाता है.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.