RJ Mahvash in Ragini 3: हॉरर फ्रेंचाइजी ‘रागिनी MMS’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. लेकिन इस बार इसे सिर्फ ‘रागिनी 3’ नाम दिया गया है. लंबे वक्त से चर्चा में बनी ‘रागिनी 3’ को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं. पहले फिल्म की स्टारकास्ट में कई बड़े नाम जुड़े और अब इसमें एक और नया चेहरा शामिल हो गया है. शशांक घोष के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को ‘डेट नाइट थ्रिलर’ बताया जा रहा है, जिसमें हॉरर, सस्पेंस और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. ताजा खबर है कि ‘रागिनी 3’ में आरजे महवश की एंट्री हो गई है.
अपकमिंग फिल्म ‘रागिनी 3’ पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में ये प्रोजेक्ट डिले हो गया था. शुरुआती अड़चनों के बाद अब ‘रागिनी 3’ पूरी तरह ट्रैक पर लौट चुकी है. नए डायरेक्टर और दमदार स्टारकास्ट के साथ मेकर्स पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं. इसी बीच, इस प्रोजेक्ट में आरजे महवश भी शामिल हो गई हैं.
‘रागिनी 3’ में RJ महवश की एंट्रीताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, RJ महवश को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए साइन किया गया है. वो फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं. उनके जुड़ने के बाद फिल्म की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है. अब फिल्म में आयुष शर्मा, जुनैद खान, तमन्ना भाटिया, नरगिस फाखरी और RJ महवश जैसे कलाकार नजर आएंगे. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस फाखरी इस हॉरर ड्रामा में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी. फिल्म में सस्पेंस, ह्यूमर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का अनोखा मेल देखने को मिलेगा.
क्यों टल गई थी फिल्म?‘रागिनी 3’ की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू होने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर फिल्म अटक गई. इसकी वजह बने डायरेक्टर साहिर रजा, जिन्होंने अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज की कमिटमेंट्स के चलते इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. उनके बाहर होने के बाद कुछ वक्त के लिए फिल्म बीच में लटक गई थी. मगर अब इसपर तेजी से काम चल रहा है.
शशांक घोष ने संभाली कमानसाहिर रजा के अलग होने के बाद में इस प्रोजेक्ट की कमान ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके शशांक घोष को सौंपी गई. उनके जुड़ने के बाद फिल्म का काम दोबारा शुरू हुआ और अब इसकी शूटिंग तेजी से चल रही है. मेकर्स इसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं.
इस बार बदलेगा ‘रागिनी MMS’ का अंदाज‘रागिनी एमएमसएस’ फ्रेंचाइजी अपनी हॉरर और सुपरनैचुरल कहानियों की वजह से ऑडियंस के बीच खास पहचान बना चुकी है. फाउंड-फुटेज स्टाइल और थ्रिलर का मिक्स्चर इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रहा है. हालांकि, ‘रागिनी 3’ पिछले दोनों पार्ट्स से काफी अलग होने वाली है. जहां पहले की फिल्मों में हॉरर के साथ इरोटिक एलिमेंट्स भी देखने को मिले थे, वहीं इस बार मेकर्स का पूरा फोकस सुपरनैचुरल हॉरर पर रहेगा. यानी फिल्म में डरावना माहौल, सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिलेंगे.