कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 31 जुलाई की शाम तो खासतौर पर भारत ने कमाल प्रदर्शन किया. भारत के 4 खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गए और अब उसके पास चार गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. (PC-PTI)
जूडो में पुरुषों की 60 किलो कैटेगिरी में हर्ष सिंह ने भी फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस को मात दी. (PC-PTI)
खेलो इंडिया की एथलीट यामिनी मॉर्या ने भी जूडो के 57 किलो वर्ग में कमाल प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने साउथ अफ्रीका की डॉने ब्रेटेनबा को हराया.(PC-PTI)
भारत का चौथा गोल्ड मेडल बॉक्सर जैस्मिन लैंबोरिया ने तय किया. इस महिला बॉक्सर ने 57 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल की. अब उनका फाइनल मिचेला वॉल्श से होगा. इस मैच को जीतते ही गोल्ड जैस्मिन के नाम हो जाएगा.(PC-PTI)
भारत का पांचवां गोल्ड मेडल अरुंधति चौधरी जीत सकती हैं. जिन्होंने 70 किलो वर्म में वेल्स की रोसी एकलेस को हराया. अरुंधति की ये जीत बड़ी है क्योंकि उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर गोल्ड मेडल मैच पक्का किया.(PC-PTI)