OMG! बेंगलुरु रेंट स्कैम! डिपॉजिट के नाम पर ठगे जा रहे किरायेदार? महिला ने सुनाई आपबीती
TV9 Bharatvarsh August 01, 2026 04:42 AM

ये खबर उन लोगों के लिए आंख खोलने जैसा है, जो बेंगलुरु में किराए का घर तलाश रहे हैं या फ्यूचर में वहां शिफ्ट होने की सोच रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक महिला की पोस्ट ने किराए पर घर लेने के दौरान लिए जाने वाले सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर नई बहस छेड़ दी है. महिला ने इसको लेकर दावा किया है कि ब्रोकर और कुछ मकान मालिक किरायेदारों से नियमों से कहीं ज्यादा सिक्योरिटी डिपॉजिट वसूल रहे हैं और हैरानी की बात तो ये है कि इसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता.

बेंगलुरु की रहने वाली स्नेहा ताम्हणकर ने अपने X एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा कि शहर में किराए के नाम पर एक ऐसा खेल चल रहा है, जिसके बारे में नए किरायेदारों को शायद ही कोई जानकारी होती है. स्नेहा के मुताबिक, जब भी कोई घर देखने जाता है तो ब्रोकर अक्सर एक जैसी बात कहते हैं.

रेंट एग्रीमेंट से पहले जांचें डिपॉजिट नियम

उनका दावा होता है कि कानूनी तौर पर तीन महीने का डिपॉजिट लिया जाता है, लेकिन मकान मालिक छह महीने का डिपॉजिट मांग रहे हैं. इसके बाद वे यह कहकर खुद को मददगार दिखाते हैं कि सिर्फ आपके लिए हमने बात करके इसे चार महीने तक करवा दिया है.

पहली नजर में यह सुनकर किरायेदार को लगता है कि उसे बड़ी राहत मिल गई है. लेकिन स्नेहा का कहना है कि उन्होंने भी बिना ज्यादा सवाल किए यही बात मान ली और कई सालों तक जरूरत से ज्यादा सिक्योरिटी डिपॉजिट देती रहीं. उन्हें कभी यह जांचने का ख्याल ही नहीं आया कि आखिर असली नियम क्या कहते हैं. हाल ही में जब उन्होंने इस विषय पर जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि कुछ मामलों में सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा दो महीने के किराए तक ही हो सकती है. यह जानकर उन्हें काफी हैरानी हुई. उन्हें महसूस हुआ कि अगर यह जानकारी पहले होती तो शायद वे हर बार इतनी बड़ी रकम जमा नहीं करतीं.

यह भी पढ़ें:OMG! 2 बंदों ने ट्रेन में भीख मांगकर कमाए 6,200 रुपये, वीडियो के वायरल होते ही मची हलचल

स्नेहा की पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर करने शुरू कर दिए. कई लोगों ने बताया कि उनके साथ भी लगभग ऐसा ही हुआ था. एक यूजर ने लिखा कि उनके भाई ने हाल ही में बेंगलुरु में नया घर लिया और उनसे छह महीने का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया गया. उन्हें भी उस समय लगा कि शायद यही नॉर्मल प्रोसेस है.

यहां देखिए पोस्ट

The biggest bangalore rent scam isnt that brokers tell you Madam, the new legal deposit is 3 months. We typically charge 6, but weve brought it down to 4 for you.

Its that I never bothered to look it up because I assumed the broker/landlord was openly mooching off me.

I

— Sneha Tamhankar (@snehatea) July 30, 2026

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.