रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को 12 महीने का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. ट्रेनिंग दिल्ली के तिमारपुर स्थित एसएसपीएल में होगी. आवेदन ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर भेजने होंगे.
IIT, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए निकली भर्तीडीआरडीओ की एसएसपीएल प्रयोगशाला ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे हैं. डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 41 पद तय किए गए हैं, जबकि आईटीआई और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की सीटें प्रयोगशाला की जरूरत के अनुसार तय होंगी.
आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में प्रथम श्रेणी से आईटीआई होना जरूरी है. फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मशीनिस्ट और कारपेंटर जैसे ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. वहीं डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है.
आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तेंआवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने अपनी डिग्री या डिप्लोमा वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरा किया होना चाहिए. 2022 से पहले पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. केवल रेगुलर मोड से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं.
डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदन से पहले NATS पोर्टल पर और आईटीआई उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा.
21 अगस्त तक भेजें आवेदनइच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ सर्टिफाइड कॉपी के साथ डाक द्वारा निदेशक, एसएसपीएल, डीआरडीओ, लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली-110054 के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन 21 अगस्त 2026 तक प्रयोगशाला में पहुंच जाना चाहिए. सेलेक्शन से जुड़ी सभी सूचनाएं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएंगी और अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा.