कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
Indias News Hindi August 01, 2026 09:42 PM

Mumbai , 1 अगस्त . मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में इंडिया के हैंडओवर सेगनेंट में परफॉर्म करेंगे. यह कार्यक्रम 2 अगस्त को ग्लासगो के ओवो हाइड्रो में होगा.

क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान, India ऑफिशियवी कॉमनवेल्थ गेम्स के सौवें एडिशन 2030 की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेगा, जिसके Ahmedabad में होने की उम्मीद है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में इंडिया के हैंडओवर सेगनेंट में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए इसे जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा कि जब इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश को रिप्रेजेंट करने का मौका मिलता है, तो उन्हें एक जिम्मेदारी का एहसास होता है.

उन्होंने कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे इवेंट्स बेहतरीन होने, एकता और इंसानी जज्बे का जश्न होते हैं और म्यूजिक में इसे खूबसूरती से पूरा करने की ताकत होती है. हमने अपनी परफॉर्मेंस को इस सोच के साथ तैयार किया है कि इसमें India की अलग -अलग भावनाएं, परंपराएं और म्यूजिक की विविधता दिखाई दे. India को खास बनाती है, वे सारी चीजें इसमें मौजूद हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि लोग सिर्फ हमारे म्यूजिक का मजा ही न लें, बल्कि इसके जरिए हमारे देश की गर्मजोशी, विविधता और असली रूह को भी महसूस करें.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में 20 मिनट का ‘इंडिया हैंडओवर सेगमेंट’ होगा.

इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में शंकर महादेवन, एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी, म्यूजिशियन सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन, और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा शामिल होंगे.

इस परफॉर्मेंस का मकसद Gujarat राज्य को ट्रिब्यूट देना है, जो 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स होस्ट करेगा. माना जा रहा है कि शंकर महादेवन अपने दोनों बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ इस परफॉर्मेंस में मुख्य भूमिका निभाएंगे. इन तीनों के साथ Gujaratी प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी भी होंगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (राष्ट्रमंडल खेल) का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हो रहा है. इन खेलों में 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट कुल 16 खेलों और स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं.

एनएस/पीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.