कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके इन दिनों महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर अपने घर पर हैं. इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है. डॉक्टरों ने फिलहाल उनको आराम की सलाह दी है. डॉक्टर ने शनिवार (1 अगस्त) को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर पर उनकी जांच की थी. डॉक्टर ने बताया कि दीपके का ब्लड प्रेशल थोड़ा कम है और उन्हें उल्टी और दस्त की समस्या है.
दीपक सुबह अपने घर के पार्किंग एरिया में लोगों से मुलाकात कर रहे थे, इसी दौरान उनको घबराहट महसूस हुई. इसके बाद वह घर के पीछे की ओर चले गए, जहां उन्हें उल्टी हुई. इसके बाद दीपके मीडिया से बातचीत किए बिना अपने घर में चले गए.
'ब्लड प्रेशर कम होने के चलते महसूस हुई घबराहट'
दीपके के पिता भगवान दीपके ने बताया कि बेटे की जांच के लिए डॉक्टर्स को बुलाया गया. डॉ. विशाल लहाने उनके घर गए और दीपके की जांच की. बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, 'दीपके का ब्लड प्रेशल थोड़ा कम, यानी 100/60 है. तनाव और घबराहट की वजह से उन्हें सुबह से ही बेचैनी और जी मिचलाने जैसा महसूस हो रहा है. उन्हें कई बार उल्टी हुई है और दस्त की भी शिकायत है.' उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया और आराम की सलाह दी गयी.
क्या बोले डॉक्टर?
दीपके की जांच के करने वाले डॉ. लहाने ने कहा, 'अभी उन्हें बुखार नहीं है और अगर वे आराम करेंगे तो ठीक हो जाएंगे.' उन्होंने कहा कि अगर उनकी सेहत में सुधार नहीं होता है, तो हम रक्त परीक्षण करवाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे के इलाज का फैसला किया जाएगा. नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान, 25 जुलाई को दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हुआ है. दीपके ने कहा था कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अभी उनका इलाज चल रहा है.
एक दिन पहले शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके से फोन पर बात की और उन्हें विपक्ष के समर्थन का भरोसा दिया. दीपके ने ठाकरे से कहा कि वह छात्रों के लिए तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं. दीपके की मां अनीता से बात करते हुए, ठाकरे ने उनकी (दीपके) शादी की योजना के बारे में पूछा. अनीता ने ठाकरे से कहा, 'सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे शादी कर लें। मैंने बेटे से इस बारे में पहले भी पूछा था, लेकिन यह पूरी तरह से उसका फैसला होगा.