Sunny Deol Ramayana Fees: एक वक्त था जब 80 के दशक में अनिल कपूर, सनी देओल और संजय दत्त के बीच बॉलीवुड में नंबर-1 बनने की होड़ रहती थी. अनिल कपूर ने 1983 में ‘वो सात दिन’, संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ और सनी देओल ने 1983 में ‘बेताब’ से बतौर लीड हीरो अपनी पहचान बनाई थी. शुरुआत में भले ही इन तीनों में से कोई भी एक्टर आगे रहा हो. लेकिन अब सनी देओल अनिल कपूर और संजय दत्त से भी आगे निकल गए हैं. ‘गदर 2’ की सक्सेस बाद सनी देओल की किस्मत ऐसी बदली कि अब वो फीस की मामले में 80s के सबसे महंगे एक्टर बन गए है.
‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बाद सनी देओल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. अब सामने आईं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए सनी देओल को को बहुत मोटी रकम मिली है. इसी के साथ वो अनिल कपूर और संजय दत्त जैसे अपने दौर के सितारों को पीछे छोड़ते हुए 80s के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.
‘रामायण’ के लिए मिले 40 करोड़!मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 68 साल के सनी देओल इस समय 80 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन चुके हैं. कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘रामायण पार्ट 2’ में भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए उन्हें करीब 40 करोड़ रुपये फीस दी गई है. बताया जा रहा है कि पहले पार्ट में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कम होगी और वो आखिर में नजर आएंगे, जबकि दूसरे पार्ट में उनका किरदार पूरी तरह दिखाई देगा. फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें – ओह माय डॉग से टॉक्सिक तक अगस्त में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं ये बड़ी फिल्में
‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ ने बढ़ाई डिमांडसनी देओल की फीस में उछाल ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद आया. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और इसके बाद सनी की डिमांड काफी बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये के बीच फीस ली. अब खबर है कि ‘रामायण’ के लिए उनकी फीस 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
इन फिल्मों के लिए भी ले रहे करोड़ोंरिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपनी आने वाली फिल्मों ‘जोसेफ’, ‘गबरू’ और ‘बटवारा: 1947’ के लिए भी 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच फीस ले रहे हैं. इतना ही नहीं, इन फिल्मों के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) में भी उनकी हिस्सेदारी बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें – सिनेमाघरों में लौट आए सनी देओल, बंटवारा 1947 से पहले रिलीज हुई ये फिल्म
अनिल कपूर और संजय दत्त की फीसरिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद अनिल कपूर ने अपनी फीस फिर बढ़ाई थी और वो 8 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे थे. कहा जाता है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए उन्होंने करीब 18 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके बाद फिल्म में उनका ट्रैक नहीं बन पाया. वहीं, संजय दत्त ने ‘केजीएफ 2’ के बाद ‘लियो’, ‘जवान’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में दमदार काम किया और 10 से 12 करोड़ रुपये तक फीस ली. हालांकि, हालिया फ्लॉप फिल्मों की वजह से उनकी डिमांड में कुछ कमी आई है.