जब भी Royal Enfield का नाम आता है, तो लोगों के दिमाग में दमदार इंजन की आवाज, मजबूत डिजाइन और सड़क पर अलग पहचान बनाने वाली बाइक की तस्वीर सामने आ जाती है. इस बार कंपनी ने अपनी एक खास मोटरसाइकिल के साथ ऐसा कारनामा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
5.75 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वाली Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Limited Edition भारत में बिक्री के लिए आते ही सिर्फ 3 मिनट में पूरी तरह बिक गई. यह कोई आम बाइक नहीं, बल्कि बाइक प्रेमियों के लिए एक खास कलेक्टर एडिशन मॉडल है.
सिर्फ 3 मिनट में खत्म हुआ पूरा स्टॉकRoyal Enfield ने इस स्पेशल एडिशन बाइक को दुनिया भर के चुनिंदा ग्राहकों के लिए पेश किया था. कंपनी ने इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स ही बनाई थीं, जिनमें से भारत के लिए केवल 25 बाइक रखी गई थीं.जैसे ही कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए इसकी बिक्री शुरू की, भारत में मौजूद सभी 25 यूनिट्स सिर्फ 3 मिनट के अंदर बुक हो गईं.
इस बाइक को खरीदने के लिए दुनियाभर से 9,000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इससे साफ पता चलता है कि Royal Enfield की खास बाइक्स को लेकर लोगों में कितना क्रेज है.
ताइवान के कस्टम बिल्डर के साथ तैयार हुई बाइकShotgun 650 x Rough Crafts Limited Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका खास डिजाइन है. इसे Royal Enfield ने ताइवान के मशहूर कस्टम मोटरसाइकिल बिल्डर Winston Yeh के साथ मिलकर तैयार किया है.इसका डिजाइन उनके चर्चित Caliber Royal Custom मॉडल से प्रेरित है, जिसे इटली के ऑटो शो में काफी पसंद किया गया था.
इस बाइक की हर यूनिट के फ्यूल टैंक पर 1 से 100 तक का अलग नंबर दिया गया है. यानी हर ग्राहक के पास इस लिमिटेड सीरीज की एक खास नंबर वाली बाइक होगी. इसके साथ खरीदारों को Winston Yeh के सिग्नेचर वाला एक खास आर्टवर्क स्केच भी दिया गया है.
शानदार और प्रीमियम डिजाइनलुक के मामले में यह बाइक पहली नजर में ही ध्यान खींच लेती है. इसमें ग्लॉस जेट ब्लैक और मैट स्टील्थ ब्लैक का डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है.बाइक पर हाथ से बनाई गई गोल्ड-लीफ फिनिश और ग्रे डिटेलिंग इसे एक रॉयल लुक देती है. इसमें ब्रास का स्पेशल बैज, गोल्ड फिनिश फ्रंट फोर्क ट्यूब्स, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, बार-एंड मिरर्स और प्रीमियम लेदर सीट जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं.ये सभी चीजें मिलकर इसे एक आम बाइक से अलग और बेहद खास बनाती हैं.
इंजन और परफॉर्मेंसडिजाइन में बदलाव के बावजूद बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें स्टैंडर्ड Shotgun 650 वाला ही 648cc पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है.यह इंजन 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो लंबी दूरी की राइड के लिए आरामदायक एक्सपीरियंस देता है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है.
कुल मिलाकर, Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Limited Edition सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं बल्कि एक खास पहचान है. यही वजह है कि इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद बाइक प्रेमियों ने इसे खरीदने के लिए सिर्फ 3 मिनट में पूरा स्टॉक खत्म कर दिया.
यह भी पढ़ें- Hyundai की नई SUV दिवाली पर मचाएगी तहलका! पेट्रोल-CNG के साथ आएगी, जानें क्या होगा खास
नई कार की पहली सर्विस में भूलकर भी न करें ये गलती, अटेंडर से जरूर पूछें ये 5 जरूरी सवाल