कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला गोल्ड स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता. उन्होंने भारत को ये सफलता CWG रिकॉर्ड बनाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की. (Photo: PTI)
भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला एथलीट शर्मिला धनखड़ रहीं, जिन्होंने पैरा एथलेटिक्स में महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड पर कब्जा किया. (Photo: PTI)
अस्मिता डे- कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को जूडो का पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली एथलीट अस्मिता डे ही है. उन्होंने ग्लासगो 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए सोना जीतते हुए इतिहास रचा. (Photo: PTI)
भारत के लिए प्रीति पवार ने 54 KG कैटेगरी में गोल्ड जीता. जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 KG भार वर्ग का गोल्ड अपने नाम किया. वहीं महिलाओं की 60 केजी कैटेगरी में प्रिया घंघास ने गोल्ड मेडल पर पंच जड़ा. (Photo: PTI)