पप्पू यादव की PC में हंगामा, सांसद बोले- चाकू लेकर आया था युवक, मेरी हत्या की रची जा रही साजिश
TV9 Bharatvarsh August 02, 2026 10:43 PM

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया. इसे लेकर सांसद ने कहा, एक युवक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचा था. मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है. पप्पू यादव ने कहा कि एक युवक चाकू लेकर घर में घुसा था, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं. बता दें कि पप्पू यादव संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन किया था. उसके बाद से वह सुर्खियों में हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

पप्पू यादव उसी घटना को लेकर दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे. उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और आरोप है कि उस युवक ने पप्पू यादव पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन पप्पू यादव के समर्थकों ने पकड़ लिया और उनके समर्थकों ने उस अज्ञात युवक की पिटाई कर दी.

#WATCH | Shots of the knife the assailant was allegedly carring due to which a clash erupted while Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, was holding a press conference at his residence in Delhi. Further details awaited. https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/dwM8WTY7FO

— ANI (@ANI) August 2, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज हुए हैं और उन्हें धमकी भी दी जा रही है. इसी को लेकर पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे और वह बताने वाले थे कि सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होगी. उस समय उनकी क्या रणनीति होगी?

पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हंगामा

पप्पू यादव के एक समर्थक ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेस चल रही थी. उस दौरान मीडियाकर्मी सवाल पूछ रहे थे. तभी कुछ लोग घुस आए और सवाल पूछने लगे. उसके बाद उन लोगों ने चप्पल फेंककर मारने की कोशिश की. फिर चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन हम लोगों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के खिलाफ ईनाम घोषित किया गया है. इसे लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज की गयी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

अतीक-अशरफ पार्ट-2 की कोशिश… समर्थकों का आरोप

पप्पू यादव के समर्थकों ने कहा कि जनता दरबार के दौरान कोई गेट नहीं लगता है. किसी भी सांसद के यहां मेटर डिटेक्टर नहीं लगता है. वे लोग तीन-चार लोग थे और हमला करने की कोशिश कर रहे थे. वे लोग उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने रोकने की कोशिश की , लेकिन इस दौरान उन्हें चोट लग गयी. पप्पू यादव के मीडिया संयोजक होने का दावा करने वाले एक शख्स ने बताया कि वे अतीक अशरफ पार्ट-2 करने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच घटना स्थल पर तिलकमार्ग थाने की पुलिस पहुंच गयी है और पूरी घटना की जांच शुरू की है.

इनपुट-कुमार कुंदन/अंशुमान

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.