देश में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन हुए हैं. लेकिन मौजूदा दौर में सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी और ह्यूमर के स्टैंडर्ड को और बढ़ाया है. उनकी कॉमेडी की प्रशंसा हर तरफ होती है. वहीं अपनी मिमिक्री से हर बार वे फैंस को हैरान कर जाते हैं.
सुनील ग्रोवर का जन्म सिरसा के हरियाणा में हुआ था. उन्होंने चंडीगढ़ से थिएटर्स में मास्टर डिग्री भी ली. इसके अलावा उन्होंने पढ़ाई के साथ ही रेडियो मिर्ची में रेडियो जॉकी की जॉब भी शुरू कर दी थी. सबसे पहले दिग्गज कॉमेडियन जसपाल भट्टी ने उन्हें पहचाना और उन्हें आगे की राह दिखाई.
सुनील भी अपना सपना पूरा करने मुंबई आ गए लेकिन यहां का स्ट्रगल अलग था. उन्हें शुरुआत में महीने के सिर्फ 500 रुपये मिलते थे. एक्टर टैलेटेंड तो थे ही. धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में पांव जमाने शुरू किए. वे फिल्में भी करते थे और टीवी की दुनिया में भी एक्टिव रहते थे. इस दौरान उन्होंने शहह… कोई है, कॉमेडी सर्कस और गुटर गु नाम के सीरियल में काम किया.
उन्होंने इसी बीच प्यार तो होना ही था, लेजेंड्स ऑफ भगत सिंह, मैं हूं ना, इंसान, गजनी, मुंबई कटिंग और जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में उन्हें डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के रोल में काफी तारीफें मिलीं. इसके बाद उन्होंने द कपिल शर्मा शो से पॉपुलैरिटी हासिल की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
उन्होंने तांडव, डब्बा कार्टल, जवान, ब्लैकआउट, बागी, गुड बाय और गब्बर इज बैक जैसी फिल्मों में काम किया. सुनील ग्रोवर आज ऑडियंस की डिमांड पर हैं. लोग उन्हें और भी नए-नए कैरेक्टर्स में देखना चाहते हैं. साथ ही फैंस की ये भी उम्मीद है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा में उन्हें और भी अच्छे रोल्स मिलें.