लोकसभा में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हाल ही में हुए हमले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि पप्पू यादव पर हमला करने वाला आरोपी घटना के वक्त काफी ज्यादा नशे में था. लेडी हार्डिंग अस्पताल की MLC रिपोर्ट में आरोपी सुमित के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है.
सांसद के निजी सहायक की दिल्ली पुलिस से मांग
MLC रिपोर्ट को जांच में अहम सबूत माना जा रहा है. वहीं, सांसद पप्पू यादव के निजी सहायक ने मामले में दिल्ली पुलिस से की गई शिकायत में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सुमित और उसके कथित साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को भी जोड़ा जाए.
दिल्ली पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज की FIR
#WATCH | The supporters of Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, thrashed the person who allegedly tried to attack the MP while he was holding a press conference at his residence in Delhi. https://t.co/9rLRkBKL4V pic.twitter.com/DABmZMWsIS
— ANI (@ANI) August 2, 2026
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस पहले ही FIR दर्ज कर चुकी है. FIR में फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि पप्पू यादव के सरकारी आवास पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और मारपीट की गई. ऐसे में अब MLC रिपोर्ट और नई शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है.
आवास पर ही दो युवकों ने सांसद पर किया हमला
यह घटना तब हुई जब बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने सरकारी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन पर कथित रूप से एक हमलावर ने चाकू से हमला करने की कोशिश की. इसके तुरंत बाद सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने उसे दबोच लिया और दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की.
जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों में से एक हैप्पी शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नेथला हसनपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी सुमित गिरी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सहपानी का निवासी है.
यह भी पढ़ेंः पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'