महिलाओं को कैसे मिलेगा फ्री 8 ग्राम का सोने का सिक्का, इसे पाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?
प्रतीक्षा राणावत August 06, 2026 09:42 AM

TN Government Free Gold Coin: तमिलनाडु के हाल ही में बने सीएम थलपति विजय लोगों के लिए अब रियल लाइफ हीरो बन गए हैं. विजय ने चुनाव से पहले जारी किए अपने मेनिफेस्टो में जनता से कुछ वादे किए थे, जिनको सीएम की शपथ लेने के बाद भी विजय भूले नहीं है. इसका नजारा हाल ही में जारी हुए तमिलनाडु के बजट में देखने को मिला है.

तमिलनाडु सरकार का तोहफा
दरअसल हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने अपना बजट जारी किया है. इस बजट में सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें भी निभाया है. इसी में से एक वादा विजय ने अपने राज्य की बहनों से किया था, उस वादे को वो 'ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम' के तहत निभा रहे हैं. जिसके लिए 12 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव वर्ष 2026-27 में रखा गया है.

1 साल के लिए लिया है 5 लाख का लोन, कितना देना होगा ब्याज और कितनी होगी EMI?

क्या है 'ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम'
ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम तमिलनाडु की एक ऐसी योजना है जिसके तहत तमिलनाडु की महिलाओं को 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी तोहफे के रूप में दी जाएगी. हालांकि ये तोहफा सभी महिलाओं के लिए नहीं है बल्कि उनके लिए है जिनकी कुछ समय में शादी होने वाली है. इस स्कीम के लिए महिला का एलिजिबल होना भी जरूरी है. आइये बताते हैं इस स्कीम का लाभ पाने के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज लगेंगे.

'ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम' के लिए क्या है एलिजिबिलिटी
इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी है. इसके अलावा आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज भी होना जरूरी हैं. आइये बताते हैं क्या है क्राइटेरिया और क्या- क्या दस्तावेज लगेंगे.

  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी जल्दी ही शादी होना वाली है.
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए दुल्हन का 10वीं पास होना जरूरी है.
  • योजना के तहत 25 हजार रुपये का चेक और 8 ग्राम का सोने का सिक्का मिलेगा.
  • योजना का लाभ ST कैटेगिरी में आने वाली ब्राइड्स को मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय 72 हजार रुपये होगी.
  • योजना का लाभ पाने के लिए ब्राइड का 18 साल और ग्रूम का 21 साल का होना जरूरी है.
  • इस योजना का लाभ परिवार की केवल 1 ही लड़की या महिला को मिलेगा.
  • योजना का लाभ पाने के लिए शादी के 40 दिन पहले एप्लिकेशन दाखिल करना होगी.

लगेंगे जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी, जैसे:

  • 10वीं की मार्कशीट और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट)
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • राशनकार्ड की फोटोकॉपी
  • शादी का कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (एप्लिकेंट और पैरेंट्स दोनों का)

बता दें कि इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है, जो गरीब तबके से आते हैं. इस योजना को सीएम विजय एक भाई का बहन को गिफ्ट के रूप में शुरू कर रहे हैं. जिससे कि गरीब परिवार को किसी भी तरह ही आर्थिक मजबूरी का सामना ना करना पड़े.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.