भारत के चर्चित भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दिलचस्प पोस्ट शेयर की है. माल्या ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि वे भी कॉकरोच बनना चाहता हैं. उन्होंने इसका कारण भी बताया है. सीजेपी बीते दिनों खूब चर्चा में रही. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद से लगातार सीजेपी के लीडर्स चर्चा में हैं. अब माल्या ने भी कॉकरोच बनने की बात कह दी है.
माल्या ने गुरुवार (10 सितंबर) को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, 'मैंने जितनी भी नाइंसाफी का सामना किया है और अभी भी जो झेल रहा हूं, उसे देखते हुए लगता है कि मुझे भी कॉकरोच बन जाना चाहिए. एक कॉकरोच की जिंदगी शायद बेहतर होती है.' माल्या ने दावा किया है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है.
With all the injustices I have faced and continue to face, I wonder if I should become a cockroach. Maybe a better life on the cockroach side.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 9, 2026
ED को लेकर क्या बोले विजय माल्या
माल्या ने एक दूसरी एक्स पोस्ट में कहा, 'मैं एक बार फिर कह दूं कि देश की सबसे खौफनाक आपराधिक एजेंसी 'प्रवर्तन निदेशालय' (ED) द्वारा अदालत में दायर हलफनामे से इस बात की पुष्टि होती है कि उन्होंने 2021 में बैंकों को 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा सौंपे थे. अगर आपको मुझ पर भरोसा नहीं है, तो मेरी बात छोड़िए. लेकिन इस बात पर ध्यान दीजिए कि प्रवर्तन निदेशालय ने क्या कहा था.'
गौरतलब है कि किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या, फायरस्टार इंटरनेशनल के नीरव मोदी और स्टर्लिंग बायोटेक और स्टर्लिंग एसईजेड के नितिन संदेसरा समेत 15 लोगों को पिछले साल 31 अक्टूबर तक अलग-अलग बैंकों को 57,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था.
टॉप 15 अपराधियों की लिस्ट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, इनमें जाइलॉग सिस्टम्स के सुदर्शन वेंकटरमन और रामानुजम शेषारथिनम, स्टर्लिंग बायोटेक के नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा, और पुष्पेश कुमार बैद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान