कांग्रेस संगठन में एक अहम नियुक्ति की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष ने मधु गौड़ यास्की को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
कांग्रेस की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि मधु गौड़ यास्की अब ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालेंगे. यह संगठन देश के प्रोफेशनल्स और विशेषज्ञ वर्ग के साथ पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए काम करता है.
Hon'ble Congress President has appointed Shri Madhu Goud Yaskhi as the Chairperson of the All India Professionals' Congress, with immediate effect. pic.twitter.com/WXz42894SM
— AICC Communications (@AICCMedia) September 9, 2026
प्रवीण चक्रवर्ती के योगदान की सराहना
पार्टी ने निवर्तमान चेयरपर्सन प्रवीण चक्रवर्ती के कार्यकाल और योगदान की भी सराहना की है. कांग्रेस ने उनके की तरफ से संगठन के लिए किए गए काम को महत्वपूर्ण बताया और उनके योगदान के लिए आभार जताया.
कर्नाटक में संगठन को मजबूत करने की तैयारी
जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कर्नाटक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश तेज होने की उम्मीद है. जिला स्तर पर अध्यक्षों की जिम्मेदारी पार्टी के स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होती है.
मधु गौड़ यास्की कौन है?
मधु गौड़ यास्की तेलंगाना के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा सांसद हैं. मधु गौड़ यास्की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के नेता हैं. वे निजामाबाद लोकसभा सीट से 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे. 2014 में वे के. कविता से चुनाव हार गए. राजनीति में आने से पहले यास्की ने कानून की पढ़ाई की और अमेरिका में वकील के रूप में भी काम किया. बाद में वे भारत लौटकर सक्रिय राजनीति में आए. कांग्रेस में उन्होंने कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाई हैं. 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था.