नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूस के 3 एयरक्राफ्ट, ब्रिक्स से पहले भारत पहुंचे मेहमान
रत्नाकर पाण्डेय September 10, 2026 08:42 PM

ब्रिक्स समिट 2026 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई विदेश मेहमान भारत आएंगे. इससे ठीक पहले नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार विदेशी विमानों की लैंडिंग हुई. नोएडा एयरपोर्ट पर रूस के तीन एयरक्राफ्ट पहुंचे हैं. पुतिन ब्रिक्स के लिए जल्द ही भारत आएंगे. उनके आने से पहले रूस की एडवांस टीम के आने की चर्चा है.

पुतिन के दौरे से पहले रशियन मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा. इस एयरक्राफ्ट के साथ रूसी एडवांस टीम के होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. नोएडा एयरपोर्ट पर भी ये पहली संभावित विदेशी मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई है. रूस के विमान मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे एयरपोर्ट पर उतरे और पूरा दिन रनवे पर ही रहे. अहम बात यह भी है कि माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड हो सकता है. 

ब्रिक्स के लिए कौन-कौन आ सकता है भारत

ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में होगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत दौरे पर आने वाले हैं. ब्रिक्स के सदस्य देशों के साथ-साथ पार्टनर देश, आउटरीच देश, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी ब्रिक्स समिट के लिए भारत पहुंचेंगे. 

पीएम मोदी से कब मिलेंगे पुतिन

ब्रिक्स से पहले भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की चर्चा है. दावा किया जा रहा है कि पुतिन और पीएम मोदी की शुक्रवार (11 सितंबर) को मुलाकात हो सकती है. इस दौरान भारत-रूस के बीच कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. रूस, भारत को कई एडवांस हथियार सौंप सकता है. पीएम मोदी-पुतिन की इस मीटिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड समेत पूरी दुनिया की नजर होगी. 

यह भी पढ़ें : सऊदी ने किया हमला, अब पाक भी बरसाएगा बम? किस मुस्लिम देश में छिड़ा युद्ध

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.