लोक अदालत का टोकन कैसे डाउनलोड करें? समझें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
शैलजा पांडे September 11, 2026 08:42 AM

ट्रैफिक चालान का निपटारा करने के लिए एक अच्छा मौका है. अगर आपके भी वाहन पर कोई ट्रैफिक चालान है और आप चाहते हैं कि उसका निपटारा हो जाए तो यह खबर आपके लिए ही है. दो दिन बाद यानी 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत लगने वाली है, लेकिन अगर आप दिल्ली से हैं तो आपके लिए खास जानकारी है कि दिल्ली में 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को टाल दिया गया है.

दिल्ली में अब कब लगेगी लोक अदालत?

दरअसल, अब दिल्ली में 12 सितंबर की जगह 10 अक्टूबर 2026 को लोक अदालत आयोजित की जाएगी. जिसमें लोग अपने पेंडिंग चालान का निपटारा आसानी से करवा सकते हैं. उसके लिए पहले ऑनलाइन टॉकन डाउनलोड करना जरूरी है. इसके लिए आप Delhi Traffic Lok Adalat Portal का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ये पोर्टल लिंक लोक अदालत लगने से कुछ दिन पहले बुकिंग के लिए चालू होता है. 

चलती ट्रेन में हुई लूट तो रेलवे ही भरेगा हर्जाना, 22 साल बाद केस जीते बाप-बेटी

कैसे करें ऑनलाइन टॉकन डाउनलोड?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Delhi Traffic Lok Adalat Portal पर जाएं.
  • फिर अपना Vehicle Number और Captcha Code दर्ज करें.
  • इसके बाद गाड़ी की RC में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • आपको इस OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना है.
  • जब वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तो आपके पेंडिंग चालान या कोर्ट नोटिस स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
  • इसके बाद आपको अपनी सुविधा के मुताबिक कोर्ट कॉम्ललेक्स के ऑप्शन को चुनना है,जैसे तीस हजारी, साकेत.
  • फिर कोर्ट रूम और समय भी चुन लें, जैसे सुबह या शाम.
  • इसके बाद सारी जानकारी चेक करके Undertaking वाले बॉक्स पर टिक कर दें.
  • अब आप टोकन को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

कब खुलेगी टोकन बुकिंग?

10 अक्टूबर को दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत के लिए टोकन की बुकिंग 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू हो सकती है. एक बात का ध्यान रखें, टोकन की संख्या सीमित होगी तो आप बुकिंग जैसे ही शुरू होती है वैसे ही जल्द से जल्द टोकन ले लें. साथ ही केवल मोबाइल में टोकन डाउनलोड करके कोर्ट न जाए, बल्कि उसका एक प्रिंटआउट भी निकलवा लें और उसे साथ लेकर कोर्ट जाए. वहीं टोकन में दिए गए कोर्ट कॉम्पलेक्स, कोर्ट रूम नंबर और समय का खास ध्यान रखें.

राशन कार्ड है तो अभी कर लें ये काम, वरना 1 अक्टूबर से हो जाएगा ब्लॉक!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.