अगर आपके पास भी बिहार का राशन कार्ड है और आपने लंबे समय से जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान से राशन नहीं लिया है, तो यह खबर आपके लिए अहम है. सरकार ऐसे राशन कार्डों की पहचान कर रही है, जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है. आमतौर पर पिछले 6 महीने से राशन नहीं लेने वाले कार्डधारकों का कार्ड 1 अक्टूबर 2026 से अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है.
सरकार ऐसे कार्डधारकों को साइलेंट कार्डधारक मान रही है. केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की दिल्ली में हुई बैठक के बाद राज्य सरकार ने ऐसे कार्डों की जांच और कार्रवाई को लेकर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है.
कब तक है राशन लेने का मौका?
अगर आपने पिछले कई महीने से PDS दुकान से राशन नहीं लिया है, तो कार्ड को ऐक्टिव रखने के लिए अभी भी मौका है. आप 21 सितंबर 2026 तक अपने नजदीकी PDS डीलर से राशन लेने की कोशिश करें, क्योंकि तय समय के अंदर राशन उठाने पर कार्ड एक्टिव रखने का मौका मिलेगा. हालांकि, अगर आपने 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया, तो 1 अक्टूबर 2026 से आपका कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है.
सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी की आखिरी तारीख जान लें, न करें देरी
किन राशन कार्डों पर हो सकती है कार्रवाई?
दरअसल, सरकार इस जांच के जरिए ऐसे राशन कार्डों को अलग करने की तैयारी में है जो फर्जी है या जिन्होंने लंबे समय से PDS दुकान से राशन नहीं लिया है. जांच के दौरान अगर कोई कार्ड फर्जी पाया जाता है या लाभार्थी पात्र नहीं मिलता है, तो उसके खिलाफ आगे की कारवाई की जा सकती है.
1 अक्टूबर के बाद भी मिलेगा e-KYC का मौका
अगर किसी राशन कार्ड को 1 अक्टूबर 2026 से अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. ऐसे लोगों को अपनी पात्रता साबित करने और e-KYC पूरी कराने का मौका दिया जा सकता है.
दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक एक खास अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान कार्डधारकों का फील्ड वरिफिकेशन किया जा सकता है. वहीं इस जांच में पात्र पाए जाने पर ब्लॉक किए गए कार्ड को दोबारा शुरू ऐक्टिव किया जाएगा.
राशन कार्ड धारक अभी क्या करें?
अगर आपने पिछले 6 महीने से PDS दुकान से राशन नहीं लिया है, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें. ऐसे में अपने नजदीकी PDS डीलर से तुरंत संपर्क करें और समय रहते राशन उठाएं.
छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, कई नई ट्रेनों का ऐलान, रेलवे ने दी लिस्ट