अगर आप लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. कई बार लोग रोजाना की तरह सफर के लिए घर से निकल जाते हैं और वहां पर जाकर उन्हें पता चलता है कि उनकी ट्रेन या तो लेट है या फिर कैंसिल कर दी गई है. जिसके बाद उन्हें दूसरे विकल्पों को तलाशना पड़ता है. अगर आप भी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं तो कुछ दिन आपको दिक्कत झेलनी पड़ सकती है.
रेलवे ने क्यों रद्द की ट्रेनें
दरअसल, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की हालत सुधारने के लिए जरूरी काम किया जाने वाला है, जिसकी वजह से रेलवे को कुछ समय के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ रहा है. ऐसे में जो यात्री इस रूट की ट्रेनों से सफर करते हैं तो उन्हें इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है कि रेलवे ने कब कौन सी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
अलग-अलग तारीखों पर ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रैक पर काम के चलते कई ट्रेनों रद्द किया गया है. इनमें शामिल है...
कितनी ट्रेनें रहेंगी रद्द?
याद रखें, रेलवे ने इस काम के दौरान 17 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. ऐसे में आप रद्द ट्रेन और उससे जुड़ी हर जरूरी चीज को चेक करें, उसके बाद ही सफर करने के लिए घर से निकलें.
छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, कई नई ट्रेनों का ऐलान, रेलवे ने दी लिस्ट
ट्रेन रद्द हो गई है कैसे पता करें?
अक्सर देखा गया है कि कई लोग इस बात से ही अनजान रहते हैं कि जिस ट्रेन से वह सफर करने वाले हैं उस ट्रेन को किसी कारण रद्द कर दिया गया है. ऐसे में ट्रेन से सफर करने वाले हर यात्री को टिकट बुक करने के बाद सफर से 1-2 दिन पहले और कुछ घंटे पहले तक भी ट्रेन की मौजूदा स्थिति को चेक करना चाहिए कि कहीं ट्रेन कैंसिल तो नहीं कर दी गई है या फिर कहीं ट्रेन के रूट में तो कोई बदलाव नहीं कर दिया गया है.
आप भी सफर से पहले ट्रेन रद्द है या नहीं इसके बाद में IRCTC या NTES यानी National Train Enquiry System पर चेक कर सकते हैं. यहां पर बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ही ट्रेन का ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं.
सोलर पैनल पर मिलने वाली सब्सिडी की आखिरी तारीख जान लें, न करें देरी