ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के 3 सबसे बड़े दावेदार, एक ने टीम इंडिया को रुलाया
Sanjeev Kumar September 11, 2026 06:23 PM

गस्त महीने में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए 3 खिलाड़ी नामांकित हुए हैं. इसका चयन वोटिंग के जरिए क्योंकि आईसीसी ने फैन वोटिंग खुली रखी है. प्लेयर ऑफ द मंथ के इन 3 दावेदारों में एक ऐसा क्रिकेटर भी मौजूद है, जिसने भारतीय गेंदबाजों को बुरी तरह रुलाने का काम किया था.

ऑली रॉबिन्सन, सोनल दिनुशा और हसन महमूद का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकन हुआ है.

इंग्लैंड के ऑली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ, श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ और हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड दमदार प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज अभी समाप्त नहीं हुई है, अब तक रॉबिन्सन पूरी सीरीज में 21 विकेट चटका चुके हैं.

सोनल दिनुशा बने टीम इंडिया के लिए काल

भारत और श्रीलंका की 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हुई थी. सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की. 25 वर्षीय सोनल दिनुशा इस सीरीज के टॉप स्कोरर बनकर उभरे, उन्होंने 4 पारियों में 140 के औसत से 420 रन बना डाले. भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 4 पारियों में बैटिंग करते हुए तीन में शतक जड़ा और चौथी में फिफ्टी लगाई. चार पारियों में उनके स्कोर 100. 84, 103, 133 रहे.

खासतौर पर कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन सोनल दिनुशा ने जो दृढ़ता दिखाई, वह काबिले तारीफ थी. मैच के आखिरी दिन श्रीलंका पारी की हार से महज 4 विकेट दूर थी. आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों को केवल 4 विकेट झटकने थे और वह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लेती. मगर सोनल दिनुशा की नाबाद 133 रनों की जुझारू पारी की बदौलत श्रीलंका मुकाबले को ड्रॉ करवाने में सफल रहा था. यह मुकाबला ड्रॉ रहना भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को झटका देने वाला है.

 

इंग्लैंड-बांग्लादेश से एक-एक दावेदार

इंग्लैंड से तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदार हैं. रॉबिन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. ये उन्हीं का कहर था कि पाकिस्तान टीम अब तक पूरी सीरीज में एक भी पारी में 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

 
 

वहीं बांग्लादेश से हसन महमूद इस अवॉर्ड के दावेदार हैं. 26 साल के हसन महमूद ने पहले टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लेकर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में जाकर टेस्ट मैच में हराया हो. महमूद का इस जीत में बहुत बड़ा योगदान रहा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.