समीर अंजान हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गीतकारों में से एक हैं. समीर अंजान ने एक से बढ़कर एक हिट गाने अपनी कलम से निकाले हैं. 90 के दशक में उनके गानों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था और ये जलवा आज भी बरकऱार हैं. हालांकि समीर आज के गानों और म्यूजिक से नाराज हैं. इसे लेकर उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी लपेटा. साथ ही उन्होंने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की वजह भी बताई.
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?
समीर अंजान ने हाल ही में कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में पुराने गाने और आज कल के गानों एवं संगीत को लेकर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि आज के संगीत में नीरसता है, नयापन कुछ नहीं है. उन्होंने नए और पुराने राइटर्स की भी तुलना की. इसके साथ ही उन्होने अरिजीत सिंह का जिक्र भी किया, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें: कभी राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, फिर कैसे बने उनके दामाद?
समीर ने कहा, 'आपने मान लिया है कि नए लोगों के साथ काम करना है. क्या हो रहा है नए लोगों का? एक अरिजीत सिंह इतना पागल हो गया कि इंडस्ट्री ही छोड़कर चले गया. नहीं करना भाई, हो गया. वहीं नीरसता, वहीं गाने. हर गाने का साउंड सेम है.' आगे समीर से पूछा गया कि अरिजीत क्यों छोड़कर गए? तो समीर ने कहा, 'उनको समझ आ गया कि इससे ज्यादा अब मैं करूंगा ना तो नीरस हो जाऊंगा. क्योंकि वैरायटी नहीं मिल रही थी उनको. और जितने फॉलोइंग सिंगर हैं वो सब उसी तरह गाए जा रहे हैं. जो भी सेंसिबल आदमी होगा वो छोड़ देगा.'

'धुरंधर ने तो और सत्यानाश किया...'
समीर ने आगे कहा, 'मैंने अपनी म्यूजिक कंपनी और चैनल शुरू किया है. अब मैं दिन-रात अपने चैनल के लिए काम कर रहा हूं. मैं आज के गाने कर रहा हूं, उसमें एक कविता है, लिंक है, बेतुका कुछ नहीं हैं. ऊपर से धुरंधर ने तो और सत्यानाश किया. उन्होंने म्यूजिक को उठाकर बैकग्राउंड में डाल दिया.'
समीर अंजान के बेहतरीन गाने
68 वर्षीय समीर अंजान ने ढेरों पॉपुलर गाने लिखे है. उनके सबसे चर्चित गानों में 'तुम दिल की धड़कन में', 'कभी खुशी कभी गम', 'नज़र के सामने', 'तेरे नाम हमने किया है', 'घूंघट की आड़ से दिलबर का', 'कुछ कुछ होता है' आदि शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया