सैफ अली खान ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति, करीना ने दिखाई खास झलक
मयूरी सिंह September 15, 2026 06:42 AM

गणेश चतुर्थी की शुरुआत आज, 14 सितंबर से हो गई है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी बप्पा के स्वागत में जुटे हुए हैं. इसी बीच करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक खास झलक शेयर की है, जिसमें सैफ अली खान अपने हाथों से गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान ने बनाई गणपति की मूर्ति
करीना कपूर ने अपने पति और एक्टर सैफ अली खान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो घर पर मिट्टी से गणपति बप्पा की ईको-फ्रेंडली मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं. सैफ अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर गणपति की मूर्ति तैयार करते दिखे. पहली तस्वीर में सैफ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं.

गुरमीत-देबीना से सुनीता आहूजा तक, सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा

करीना ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
इसके बाद करीना ने गणपति की तैयार हुई मिट्टी की मूर्ति की एक तस्वीर भी शेयर की. एक्ट्रेस ने बताया कि इस मूर्ति को उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह ने बनाया है. तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरे जेह बाबा ने इसे बनाया है. सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं. सभी के जीवन में सुख और शांति बनी रहे!'

बता दें, करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों ही अपने धर्म से जुड़े त्योहारों खुशी के साथ मनाते हैं. करीना पंजाबी कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि सैफ मुस्लिम पटौदी परिवार से हैं. दोनों की शादी अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद उनके परिवार में दोनों तरफ के त्योहारों की झलक देखने को मिलती है.

करीना पहले भी बता चुकी हैं कि उनके परिवार में हर धर्म के त्योहारों को बराबर खुशी के साथ मनाया जाता है. उनके घर में क्रिसमस की तरह ही दिवाली भी धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं ईद भी का जश्न होता है.

करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं.

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं, करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

सैफ अली खान हालिया रिलीज फिल्म 'हैवान' में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं. फिल्म 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

एशियन गेम्स में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे आर माधवन के बेटे वेदांत, बोले- 'मेरा फोकस स्पॉटलाइट नहीं'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.