'हनुमान अंश' की सक्सेस के बाद डायरेक्टर ने अनाउंस की नई फिल्म 'राम बोला'
मोनिका गुप्ता September 15, 2026 06:42 AM

'हनुमान अंश' की सक्सेस के बाद राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अब नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. उन्होंने प्रोड्यूसर महावीर जैन के साथ हाथ मिलाया. वो फिल्म 'राम बोला' लेकर आ रहे हैं. ये फिल्म भारत के सबसे सम्मानित कवियों और आध्यात्मिक हस्तियों में से एक गोस्वामी तुलसीदास की जर्नी पर होने वाली है. 

'राम बोला' की अनाउंसमेंट

मेकर्स ने 14 सितंबर को फिल्म की अनाउंसमेंट की. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति और साहित्यिक रचनाओं का इंडियन कल्चर और साहित्य पर गहरा प्रभाव रहा. फिल्म में गोस्वामी तुलसीदास के सफर और उनकी रचनाओं की विरासत को दिखाया जाएगा.

फिल्म का महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे महावीर जैन फिल्म्स प्रेजेंट कर रहे हैं. गोस्वामी तुलसीदास भारत के सबसे प्रभावशाली कवियों में से एक हैं. रामचरितमानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास हैं. 16वं शताब्दी में ये अवधी भाषा में लिखा गया था.

यश और कियारा की Toxic ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

बता दें कि विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों थिएटर में लगी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. इस फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुल्शन पांडे जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल प्ले किया है. 

'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, इस वीक ओटीटी पर धमाका करेंगी ये 7 नई फिल्में-सीरीज

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं हुआ था. फिल्म ने सिर्फ 10 लाख की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 1 करोड़ के आसपास कमाई की. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई बहुत कम हुई और फिल्म के शोज कम कर दिए गए थे और खबरें थीं कि फिल्म थिएटर से उतरने वाली है. फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने चमत्कार किया. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं. फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. फिल्म ने 214.63 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 22.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 8902 शोज मिले और 54 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.