दोनों पारियों में नहीं दिया 1 भी रन... मानव सुतार ने रचा इतिहास; 131 साल बाद हुआ ऐसा
शिवम September 12, 2026 09:42 PM

भारतीय स्पिनर मानव सुतार ने काउंटी चैंपियनशिप में ऐसा कुछ किया, जो सालों से देखने को नहीं मिला था. वॉरविकशायर के लिए खेल रहे सुतार श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे. आखिरी मैच के 3 दिन बाद वह इंग्लैंड चले गए थे. उन्होंने ग्लेमॉर्गन के खिलाफ हुए मैच की दोनों पारियों में विकेट लिए और दोनों पारियों में एक भी रन नहीं देकर इतिहास रच दिया.

कार्डिफ में खेले गए इस मैच में वॉरविकशायर ने ग्लेमॉर्गन को बुरी तरह हराया. ग्लेमॉर्गन की पहली पारी 69 रनों पर सिमट गई थी, सुतार ने इस पारी में 1 विकेट लिया था. वॉरविकशायर ने ग्लेमॉर्गन को दूसरी पारी में 65 रनों पर ऑल आउट कर पारी और 257 रनों के बड़े अंतर से इस मैच को जीत लिया. दूसरी पारी में सुतार ने 2 विकेट चटकाए.

मानव सुतार ने रचा इतिहास

ग्लेमॉर्गन की पहली पारी में सिर्फ एक बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाया था. मानव सुतार को 27वें ओवर में गेंदबाजी के लगाया गया था, तब तक 9 विकेट गिर चुके थे. अपनी तीसरी गेंद पर उन्होंने मीर हम्जा को बोल्ड किया. 

दूसरी पारी में सुतार को 24वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लगाया गया, उन्होंने पहला ओवर मेडन डाला. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने क्रिस कुक (9) और जेमी मैकआइरोय (0) को आउट किया, उन्होंने सभी बल्लेबाजों को बोल्ड किया. इस तरह सुतार ने मैच में 2.3 ओवर डाले और बिना एक भी रन दिए 3 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान

131 साल बाद हुआ ऐसा

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार है जब किसी गेंदबाज ने दोनों पारियों में विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया. इंग्लैंड के टॉम हेवर्ड ने साल 1895 में ऐसा किया तह. अब 131 साल बाद सुतार ने ऐसा कर इतिहास रच दिया.

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा छक्के... पाकिस्तानी खिलाड़ी रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.