फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के बीच बड़ी सेल का इंतजार शुरू हो जाता है. खासकर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज खरीदने वाले लोग Flipkart की Big Billion Days Sale का इंतजार करते हैं. अब इस साल की सेल को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि Flipkart की साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल अगले महीने शुरू हो सकती है. अगर यह जानकारी सही होती है, तो यूजर्स को स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल सकता है.
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख लीक?
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है. एक X यूजर ने Flipkart मोबाइल ऐप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें Big Billion Days Sale 2026 का कथित टीजर दिखाई दे रहा है. इस स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि सेल भारत में 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है. वहीं Flipkart Plus मेंबर्स को दूसरे यूजर्स से एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलने की बात कही गई है. हालांकि इन तारीखों की अभी Flipkart की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए सेल की तारीख में बदलाव भी हो सकता है.
Axis Bank और ICICI Bank पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट
लीक हुए स्क्रीनशॉट में बैंक ऑफर की जानकारी भी दी गई है. इसके मुताबिक, योग्य Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. हालांकि, इस ऑफर के लिए जरूरी ट्रांजैक्शन अमाउंट, अधिकतम डिस्काउंट लिमिट और किन कार्ड्स पर यह ऑफर लागू होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें - iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
पिछले साल कब शुरू हुई थी सेल?
पिछले साल यानी 2025 में Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर से हुई थी. उस दौरान Plus और Black मेंबर्स को आम यूजर्स से 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस दिया गया था. 2025 की सेल में Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर्स दिए गए थे. इसके अलावा PC, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी डील्स उपलब्ध थीं. सेल में Steal Deals, लिमिटेड टाइम ऑफर्स और Festive Rush Hours जैसे ऑफर्स भी शामिल थे.
Plus और Black मेंबर्स को मिले थे अतिरिक्त फायदे
पिछली सेल में Flipkart Plus और Black मेंबर्स को अर्ली एक्सेस के दौरान ज्यादा बैंक ऑफर्स और बेहतर SuperCoins रिवॉर्ड्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिले थे. Flipkart इससे पहले भी अपनी बड़ी सेल में मेंबरशिप के आधार पर यूजर्स को इस तरह के फायदे देता रहा है.
यह भी पढ़ें - नया iPhone लॉन्च होते ही सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, 85% तक दाम घटे