ट्रेन तो चलेगी, लेकिन दूसरे स्टेशन से, नई दिल्ली या निजामुद्दीन जाने से पहले ध्यान दें यात्री
शैलजा पांडे September 13, 2026 03:12 AM

अगर आप आज एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले BRICS Summit 2026 के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इस दौरान अगर आप दिल्ली से ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी ट्रेन को रद्द कर दिया गया हो या फिर उसके रूट में बदलाव कर दिया हो. 

दरअसल, BRICS Summit को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली डिवीजन में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द तो वहीं कुछ को दूसरे रूट से भी चलाया जाएगा. अगर आप 12 और 13 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो पहले ही कुछ जरूरी जानकारी होनी महत्वपूर्ण है.

आज रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

  • अगर आप दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो आज एक्सप्रेस से लेकर अमृत भारत के ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
  • आज 12 सितंबर को 26 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.
  • इसमें 13 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
  • वहीं 13 ही ट्रेनों को कैंसिल किया गया है.
  • कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
  • इसके अलावा कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक कर भी चलाया जाएगा. 

कल भी रद्द रहेंगी ट्रेनें

  • कल यानी 13 सितंबर को भी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी.
  • साथ ही कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा.
  • इसके अलावा कुछ ट्रेनों को सामान्य स्टेशनों की जगह दूसरी जगह से चलाया जाएगा.
  • ध्यान रखें, कल 13 सितंबर को सामान्य स्टेशन की जगह यात्रियों को शकूरबस्ती या दिल्ली शाहदरा से ट्रेन पकड़नी पड़ सकती है.

ट्रेन से जुड़ी जानकारी यहां करें चेक

12 और 13 सितंबर को ट्रेन से सफर करने की योजना है तो उससे पहले अपनी ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लीजिए.

  • इसके लिए आप NTES यानी National Train Enquiry System की वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद Train Exception Info के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यहां से आप कौन सी ट्रेन कैंसिल है, किस ट्रेन को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा और कौन सी रीशेड्यूल है, इनकी जानकारी देख सकते हैं.
  • इसके लिए आप spot your train पर अपनी ट्रेन का नंबर दर्ज करें.
  • आप नाम डालकर भी लाइव स्टेटस चेक कर सकते हैं.
  • आपको यहां पर ट्रेन के आने- जाने के समय और बदलाव की जानकारी मिल जाएगी.
  • साथ ही Train Schedule और Live Station से ट्रेन की स्थिति भी देखी जा सकती है.

मोबाइल की तरह पोर्ट होगा Fastag, बिना नया स्टीकर खरीदे बदल सकेंगे बैंक

सफर के लिए निकलने से पहले चेक करें ये चीजें

ब्रिक्स समिट के चलते उत्तर रेलवे ने दिल्ली डिवीजन में करीब 120 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले आपकी ट्रेन रद्द  है या नहीं चेक करें और ये भी चेक करें कि ट्रेन कौन से स्टेशन से चलने वाली है. मान लीजिए, आमतौर पर आपकी ट्रेन नई दिल्ली से चलती है, लेकिन बदलाव के कारण अगर ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाई गई तो आपको दिक्कत हो सकती है. इसलिए पहले ही इन बातों की जानकारी रखें. 

सहारा से रिफंड पाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें? पढ़ लें लिस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.