65 KM माइलेज के साथ Hero ने लॉन्च की नई बाइक, जानें फीचर्स
क़मरजहां September 13, 2026 04:12 AM

हीरो मोटोकॉर्प ने 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी पॉपुलर Glamour X 125 को नए सेफ्टी फीचर के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने इसका नया ABS वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत सिंगल-चैनल ABS के साथ Integrated Braking System (IBS) है.

कंपनी का दावा है कि यह 125cc सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें ये दोनों ब्रेकिंग तकनीक एक साथ दी गई हैं.इसके अलावा बाइक में पहले से मिलने वाले कई मॉडर्न  फीचर्स को भी बरकरार रखा गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.01 लाख रुपये रखी गई है. 

बाइक की कीमत और फीचर्स

  • नई Hero Glamour X 125 ABS की एक्स-शोरूम कीमत 1,01,000 रुपये है.वहीं, ड्रम ब्रेक वाली स्टैंडर्ड Glamour X की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 88,517 रुपये बताई गई है.यानी ABS वर्जन के लिए ग्राहकों को करीब 12,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.बाइक में ABS के साथ IBS भी दिया गया है.
  • सिंगल-चैनल ABS का फायदा खासतौर पर अचानक तेज ब्रेक लगाने के दौरान मिलता है. यह आगे के पहिए को लॉक होने से रोकने में मदद करता है, जिससे बाइक पर राइडर का कंट्रोल बेहतर बना रह सकता है. वहीं, Integrated Braking System आगे और पीछे के ब्रेक को एक साथ काम करने में मदद करता है. इससे ब्रेक लगाने पर बाइक को ज्यादा बैलेंस तरीके से रोकने में मदद मिल सकती है.

  • Hero Glamour X 125 ABS में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 11.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिनके नाम Eco, Road और Power हैं.राइडर अपनी जरूरत और सड़क की कंडीशन के हिसाब से इनमें से कोई भी मोड चुन सकता है.
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Glamour X 125 करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है.हालांकि, रियल माइलेज ट्रैफिक, सड़क की स्थिति, बाइक की मेंटेनेंस और राइडिंग स्टाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.

क्रूज कंट्रोल भी मिलेगा

  • Glamour X 125 की सबसे खास तकनीकी खूबियों में से एक क्रूज कंट्रोल है. यह फीचर आमतौर पर महंगी और प्रीमियम बाइक्स में देखने को मिलता है.इसकी मदद से लंबी दूरी पर लगातार एक जैसी स्पीड बनाए रखने में राइडर को आसानी हो सकती है.इससे लंबे सफर के दौरान एक्सीलरेटर को लगातार दबाकर रखने की जरूरत कम हो सकती है.


  • बाइक में तीन राइडिंग मोड के साथ राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम भी दिया गया है.अलग-अलग मोड के हिसाब से बाइक की पावर डिलीवरी और इंजन मैपिंग में बदलाव होता है. इससे राइडर को शहर में रोजाना इस्तेमाल से लेकर लंबी दूरी की यात्रा तक अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से बाइक चलाने का ऑप्शन मिलता है.
  • नई Glamour X 125 में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसके जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसी जानकारी स्क्रीन पर मिल सकती है. इसके अलावा डिस्प्ले पर Gear Shift Advisory, Distance to Empty और Real-Time Mileage Indicator जैसी जानकारियां भी दिखाई जाती हैं.
  • Gear Shift Advisory फीचर राइडर को सही समय पर गियर बदलने की जानकारी देने में मदद करता है. वहीं Distance to Empty से यह अंदाजा लगाने में मदद मिलती है कि बाइक मौजूदा फ्यूल के साथ लगभग कितनी दूरी और चल सकती है. Real-Time Mileage Indicator से राइडर को उस समय बाइक कितना माइलेज दे रही है, इसकी जानकारी मिलती रहती है. 

बाइक का डिजाइन

  • डिजाइन की बात करें तो Glamour X 125 को स्पोर्टी और मस्कुलर लुक दिया गया है.बाइक में फुल LED लाइटिंग मिलती है.इसमें सिग्नेचर H-शेप LED लाइटिंग के साथ स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है.बाइक को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें Gun Metal Grey, Matte Axis Grey, Black Pearl Red और Black Teal Blue शामिल हैं.
  • बाइक में फोन चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है.इसमें डुअल अंडर-सीट मोबाइल स्टोरेज भी मिलता है.सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए Panic Brake Alert और Hazard Lamp जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.Panic Brake Alert अचानक जोर से ब्रेक लगाने की स्थिति में पीछे चल रहे वाहन के राइडर को सतर्क करने में मदद कर सकता है.

-

बम से लेकर मिसाइल तक सब बेअसर! इस कार के साथ BRICS पहुंचे पुतिन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.