पाकिस्तान में कोहराम मचा रहा है MPox, जानिए क्या हैं ये बीमारी और इसके लक्षण…..
Himachali Khabar Hindi September 21, 2024 02:42 PM

Mpox  एक वायरस है, जो मध्य और पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है। यह वायरस जंगली जानवरों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। अफ्रीका के अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों में भी यह वायरस फैल गया है, जिसमें यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया शामिल हैं। इस वायरस को पहले मंकीपॅाक्स के नाम से भी जाना जाता था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स को वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में Mpox से एक व्यक्ति संक्रमित हो गया है, जिसकी पाकिस्तान के संघीय मंत्रालय द्वारा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से Mpox के बारे में-

WHO ने हेल्थ इमरजेंसी की थी घोषित

दो साल पहले ही  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने एमपाक्स के खिलाफ हेल्थ इमरजेंसी घोषित की थी। तब यह बीमारी दुनिया भर में फैल रही थी। इस बीमारी के चपेट में वह लोग ज्यादा हुए जिन्होंने दूसरे लोगों के साथ यौन संबंध बनाते थे।  दुनिया में सबसे पहला केस साल 1970 में कांगो  में मिला था । इसका प्रकोप वर्तमान में ज्यादा तर कांगो में  देखा जा सकता है, जहां इसकी वजह से लगभग 1100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें बच्चों की संख्या अधिक थी।

पाकिस्तान में संक्रमित हुआ व्यक्ति

मंकीपॅाक्स का  कहर अब पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहे हैं। जहां पाकिस्तान के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 3 अगस्त को सऊदी अरब से लौटे  एक व्यक्ति  मंकीपॉक्स के  संक्रमण में  है, जो दीर शहर का रहने वाला है।

Mpox के क्या हैं लक्षण

Mpox के कई लक्षण फ्लू की तरह नजर आते हैं, जो आमतौर पर 10-14 दिनों के बाद दिखाई देते हैं। ये लक्षण निम्न हैं- 

  • बुखारसिरदर्दमांसपेशियों में दर्दथकानसूजन लिम्फ नोड्सत्वचा पर दाने या फुंसियां
कैसे करें बचाव?

Mpox से बचाव के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते हैं।

1. साफ-सफाई बनाए रखें: हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं, खासकर भोजन से पहले और शौच के बाद।

2. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें: Mpox से संक्रमित व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।

3. मध्य और पश्चिम अफ्रीका में जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे Mpox वायरस के प्राकृतिक वाहक हो सकते हैं।

4.  Mpox वायरस यौन संपर्क के माध्यम से फैल सकता है, इसलिए सुरक्षित यौन संबंध बनाए रखें।

5.  Mpox के लिए टीके उपलब्ध हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य अधिकारी से परामर्श करें और टीकाकरण कराएं।

6. स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें: Mpox के प्रकोप के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और उनके द्वारा दी गई जानकारी का ध्यान रखें।

Mpox एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो कमजोर लोगों पर सबसे पहले अपना असर दिखाता है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। यह अफ्रीका के कई  नए क्षेत्रों  में फैल रहा है, लेकिन यह वायरस कोविड -19 नहीं है इसका कोई सबूत नहीं मिला हैं।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.