Chittorgarh किसानों को वर्ष 2023-24 की रबी फसल का ही नहीं मिल पाया पैसा
aapkarajasthan October 20, 2024 02:42 AM

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ डेस्क, चित्तौड़गढ़ यदि कोई वाहन क्षतिग्रस्त हो जाए तो बीमित को उसकी बीमा राशि दो-चार दिन में मिल जाती हैं। जबकि जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों को फसल बीमा क्लेम प्राप्त करने के लिए पिछले 11 माह से सरकार का मुंह ताकना पड़ रहा है। जिले में मौसम की मार से खराब हुई रबी फसल का किसानों को क्लेम नहीं मिला है। कृषि विभाग और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के यहां चक्कर लगा कर किसानों की जूतियां घिस गई हैं। लेकिन, उन्हें को संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिल पा रहा है। जिले के 1 लाख 12 हजार 143 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल 2023-24 के लिए बीमा कराकर करोड़ों रुपए का प्रीमियम जमा कराया था। मौसम की मार से फसल खराब हो गई थी। वर्तमान में योजना को ऐच्छिक कर रखा है। इसमें जो किसान अपनी फसल का बीमा कराना चाहता है, वह करा सकता है। पहले की तरह कोई बाध्यता नहीं है। फिर भी बीमा कंपनी के पास जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों ने फसल का बीमा कराया था। जिन्हें मुआवजे का इंतजार है।

प्रक्रियाधीन है क्लेम

रबी फसल 2023-24 का क्लेम अभी किसानों को नहीं मिला है। क्लेम प्रक्रियाधीन है। जल्द ही जारी किया जाएगा। पहले का कोई बकाया नहीं है। कई किसानों के खाते सही नहीं होने की वजह से क्लेम अटका होगा।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.