Dungarpur संभाग स्तरीय छात्रा वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
aapkarajasthan October 20, 2024 02:42 AM

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, डूंगरपुर संस्कृत शिक्षा विभागीय उदयपुर बांसवाड़ा संभाग स्तरीय छात्रा वर्ग क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा में शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र भट्ट थे। अध्यक्षता शिक्षाविद् रमेश चंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि संभागीय उप निरीक्षक राम मोहन शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी देवी सिंह भाटी थे। केंद्र अध्यक्ष राजेश जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। पर्यवेक्षक माधव लाल जाट ने बताया कि उदयपुर एवं बांसवाडा संभाग की 350 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

मुख्य निर्णायक हरिराम निनामा ने बताया कि कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बेडमिंटन मुख्य खेल तथा ट्रैक एवं फील्ड इवेंट की प्रतियोगिताएं होगी। विभागीय अधिकारी प्रदीप भट्ट ने प्रतियोगिता का परिचय कराया तथा टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापिका हेमप्रभा जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर एवं बांसवाडा संभाग की 25 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक शारीरिक शिक्षक जितेंद्र पाटीदार, रोहित सिंह चौहान, कांतिलाल रोत, पवन पंड्या, जितेंद्र जोशी, अरविंद जोशी, सुरेंद्र भट्ट, मगन लाल यादव, देवीलाल, भरत लाल मनात प्रतियोगिता में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संचालन मनोज दीक्षित एवं भवानी शंकर ब्राह्मण ने किया।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.