फरवरी के पहले हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में हलचल सीमित रहेगी। 3 फरवरी से शुरू सप्ताह में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं, जो सभी SME सेगमेंट के होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया पब्लिक इश्यू नहीं होगा, और पहले से जारी कोई IPO भी इस हफ्ते नहीं चल रहा है।
लिस्टिंग के लिहाज से, इस सप्ताह केवल 2 कंपनियां शेयर बाजार में डेब्यू करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते खुलने वाले IPO की पूरी डिटेल।
इस हफ्ते लॉन्च हो रहे नए IPO 1. Chamunda Electricals IPO
- इश्यू साइज: ₹14.60 करोड़
- ओपनिंग डेट: 4 फरवरी
- क्लोजिंग डेट: 6 फरवरी
- प्राइस बैंड: ₹47-₹50 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 3,000 शेयर
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: NSE SME (लिस्टिंग: 11 फरवरी)
2. Ken Enterprises IPO
- इश्यू साइज: ₹83.65 करोड़
- ओपनिंग डेट: 5 फरवरी
- क्लोजिंग डेट: 7 फरवरी
- प्राइस: ₹94 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 1,200 शेयर
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: NSE SME (लिस्टिंग: 12 फरवरी)
3. Amwill Healthcare IPO
- इश्यू साइज: ₹59.98 करोड़
- ओपनिंग डेट: 5 फरवरी
- क्लोजिंग डेट: 7 फरवरी
- प्राइस बैंड: ₹105-₹111 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 1,200 शेयर
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: BSE SME (लिस्टिंग: 12 फरवरी)
4. Readymix Construction IPO
- इश्यू साइज: ₹37.66 करोड़
- ओपनिंग डेट: 6 फरवरी
- क्लोजिंग डेट: 10 फरवरी
- प्राइस बैंड: ₹121-₹123 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 1,000 शेयर
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: NSE SME (लिस्टिंग: 13 फरवरी)
5. Eleganz Interiors IPO
- इश्यू साइज: ₹78.07 करोड़
- ओपनिंग डेट: 7 फरवरी
- क्लोजिंग डेट: 11 फरवरी
- प्राइस बैंड: ₹123-₹130 प्रति शेयर
- लॉट साइज: 1,000 शेयर
- लिस्टिंग प्लेटफॉर्म: NSE SME (लिस्टिंग: 14 फरवरी)
इस हफ्ते किन कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट?
- Malpani Pipes के शेयर 4 फरवरी को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
- Dr Agarwals Healthcare के शेयर 5 फरवरी को BSE और NSE के मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगे।