Himachali Khabar
आज से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला, अगले 3 दिनों तक अलर्ट
उत्तर भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा
दोपहर के समय कई इलाकों में धूप भी खिलेंगी
कई इलाकों में बादल भी देखे जा सकते हैं
3 फरवरी से देश का मौसम एक बार फिर बदलेगा।
यानी आज से कई इलाकों में मौसम बदल जाएगा
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।
हरियाणा में अच्छी बारिश होगी।
पंजाब दिल्ली, और उत्तरपूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज देर रात्रि या कल सुबह से बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं
5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज करेंगे।
ठंडी – ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा फिलहाल
देश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।
इस बार फरवरी का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म रहेगा।
मौसम में पिछले तीन दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का असर जहां बढ़ रहा है, वहीं धुंध भी छा रही है। मौसम में आज सोमवार यानि 3 फरवरी को भी धुंध व ठंड का असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान और पश्चिमी अफगानिस्तान पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर बना हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 फरवरी को बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में और 3 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है।
3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है।
3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है। 3 और 4 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती ह