Latest News Today Live Updates in Hindi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह मतदान जारी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए हैं। दिल्ली में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पल पल की जानकारी...
-दिल्ली में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।
-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अलका लांबा ने किया मतदान।
-अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, आतिशी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, संदीप दीक्षित, अलका लांबा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर।
-सौरभ भारद्वाज ने कहा, पुलिस ने बैरिकेडिंग क्यों की। लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है। आप 10 साल से ये बदमाशियां झेल रही है।
-सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
-डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने भी मतदान किया।
-मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी। यहां 3.70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभानु पासवान व सपा के अजीत प्रसाद समेत 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।