वसंत महोत्सव की छुट्टियों में 1 करोड़ 43 लाख से अधिक लोग चीन में आए और बाहर गए
Samachar Nama Hindi February 07, 2025 09:42 AM

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन से मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष के वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान चीन में सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने 1 करोड़ 43 लाख 66 हजार चीनी और विदेशी लोगों के चीन में आने और बाहर जाने की व्यवस्था की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 6.3 प्रतिशत ज्यादा है।

उनमें से, 76 लाख 71 हजार मुख्य भूमि के लोगों ने देश में प्रवेश किया और बाहर निकले, जो पिछले वसंत महोत्सव की इसी अवधि से 5 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 57 लाख 37 हजार हांगकांग, मकाओ और थाईवान के बंधुओं ने देश में प्रवेश किया और बाहर निकले, जिसमें पिछले वसंत महोत्सव की इसी अवधि से 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 9 लाख 58 हजार विदेशियों ने देश में प्रवेश किया और बाहर निकले, जो पिछले वसंत महोत्सव की इसी अवधि से 22.9 फीसदी ज्यादा है।

चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था करते हुए, ड्यूटी पर पर्याप्त पुलिस बल तैयार किया। साथ ही बंदरगाहों पर सुरक्षित, कुशल और सुचारू सीमा शुल्क निकासी सुनिश्चित करने के लिए बंदरगाह संयुक्त निरीक्षण इकाइयों और स्थानीय प्रासंगिक विभागों के साथ निकट समन्वय किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.