इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु में दिल को झखझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में सुन लोगों के होश उड़ गए। यहां चार महीने की गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दो आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राज्य में आक्रोश फैल गया है।
कैसे हुई यह वारदात?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता कोयंबटूर की एक परिधान कंपनी में काम करती है और शुक्रवार तड़के ट्रेन से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। जब वह ट्रेन के वॉशरूम में गई, तो जोलारपेट्टई के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उसे वेल्लोर जिले के केवी कुप्पम के पास चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। पीड़िता को हाथ और पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए वेल्लोर जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी हिरासत में
खबरों की माने तो घटना की सूचना मिलते ही जोलारपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज किया और रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक एक संदिग्ध, हेमराज को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
pc- youtube