बोर्ड परीक्षा देने से पहले ही मां बनी नाबालिग, बोली – डेढ़ साल से जीजा कर रहा…..
Himachali Khabar Hindi February 07, 2025 07:42 PM

पटना। बिहार में रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पश्चिमी चंपारण के बेतिया में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा को पता चला कि वो मां बन गई है। छात्रा को जब असहनीय दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के गर्भवती होने की बात परिजनों ने किसी को नहीं बताई, लेकिन अस्पताल में जब राज खुला तो सभी हैरान रह गए।

जीजा ने किया दुष्कर्म

नाबालिग ने बताया कि उसका जीजा पिछले डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। लड़की द्वारा सच्चाई बताए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके आरोपी जीजा को पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती है और उसे पुलिस सुरक्षा दी जा रही है।

धमकाता था जीजा

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल सिंह अस्पताल पहुंचे और लड़की से मामले की जानकारी ली। पूछताछ में लड़की ने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसका जीजा उसे बहला-फुसलाकर अवैध संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसे धमकाता था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मोतिहारी के कोटवा निवासी आरोपी जीजा राजकुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी राजकुमार साह दो बच्चों का पिता है। वो उत्तराखंड में मजदूरी करता था। वह एक फरवरी 2024 को उत्तराखंड से अपने ससुराल आया था। तब से वह अपने ससुराल में ही रह रहा था।

ये भी पढ़ेंः-

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.