अब 1 घंटा पहले खुलेंगे अयोध्या राम मंदिर के कपाट, जानिए श्रद्धालु कब कर सकेंगे दर्शन
Webdunia Hindi February 07, 2025 07:42 PM

Ayodhya Ram temple News : अयोध्या के रामलला मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब मंदिर सुबह 7 बजे की जगह 6 बजे खुलेगा। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। मंदिर में मंगला आरती तड़के 4 बजे होगी जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होगी और उसी समय मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर में मंगला आरती तड़के चार बजे होगी जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह छह बजे होगी और उसी समय मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा। ट्रस्ट के अनुसार राजभोग दोपहर 12 बजे लगाया जाएगा और भोग लगने के बाद भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

ALSO READ:

ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में संध्या आरती शाम सात बजे होगी। इस दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे और उसके बाद उन्हें खोल दिया जाएगा। ट्रस्ट ने कहा कि शयन आरती रात 10 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले शयन आरती रात साढ़े 9 बजे होती थी।

ALSO READ:

राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यह फैसला लिया है, ताकि आसानी से दर्शन किए जा सकें। दर्शन और अनुष्ठान के लिए शाम को लगभग आधा घंटा और सुबह डेढ़ घंटा जोड़कर कार्यक्रम को समायोजित किया गया है। श्रद्धालु प्रसाद के समय भी दर्शन कर सकेंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.