Delhi Assembly Election Result 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए कम से कम 36 सीटों की जरूरत होगी। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अपने-अपने जीत के दावे हैं। जानिए मतगणना से जुड़ी पल पल की जानकारी...
-सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
-भाजपा और आम आदमी पार्टी ने किए अपनी अपनी जीत के दावे।
-AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। सरकार बन रही है अभी हमें दिल्ली के लोगों के लिए और काम करना है। बच्चों की शिक्षा के लिए और काम करना है।
-नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "जो भी जीते वो दिल्ली की सेवा करे। सभी को शुभकामनाएं।"
-मतगणना से पहले करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए।
-ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आज चुनाव नतीजों से पहले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
-मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने हनुमान मंदिर, ग्रीन पार्क में पूजा-अर्चना की।
-ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
-बुराड़ी में आम आदमी पार्टी के संजीव झा आगे। त्रिनगर सीट से आप उम्मीदवार आगे।
-रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता आगे। पोस्टर बैलेट में भाजपा को बढ़त।
-पटपड़गंज से भाजपा आगे। यहां आप ने अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है।
-पोस्टल बैलेट के पहले रुझान में आरके पुरम से भाजपा आगे।
-10 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है मतगणना।
-सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जा रही है।
-बाबरपुर से दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय आगे।
-सुल्तानपुर माजरा से आप के उम्मीदवार मुकेश अहलावत आगे।
-बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे।
-करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे।
-चांदनी चौक और लक्ष्मीनगर सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवार आगे।
-देवली से आप के प्रेम चौहान आगे।
-केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं।
-मोतीनगर से भाजपा के हरीश खुराना आगे।
-जंगपुरा सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
-नरेला से भाजपा के राजकरण खत्री आगे।
-शकूर बस्ती आप के सत्येन्द्र जैन आगे चल रहे हैं।
-जनकपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे।
-डाक मतपत्रों में भाजपा को बढ़त। अब ईवीएम से गणना शुरू।
-शुरुआती रुझानों में भाजपा 29 और आप 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।
-मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती पीछे चल रहे हैं।
-गांधीनगर में अरविंदर सिंह लवली आगे। लवली कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।
-ओखला से भाजपा आगे चल रही है।
-शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत। भाजपा 39, आप 24, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
-मालवीयनगर में आप के सोमनाथ भारती पीछे हुए।
-ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं।
-करावल नगर में भाजपा के कपिल मिश्रा की बढ़त बरकरार है। मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे।
-ओखला में आप के अमानतुल्ला खान आगे चल रहे हैं।
-रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं।
-जंगपुरा में मनीष सिसोदिया के मुकाबले भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह आगे चल रहे हैं।
-चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत
-करोलबाग में भाजपा के दुष्यंत गौतम आगे चल रहे हैं। गौतम का नाम भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए भी चल रहा है।
-बादली सीट पर कांग्रेस के देवेन्द्र यादव आगे।
-वजीरपुर सीट पर कांग्रेस रागिनी नायक पीछे चल रही हैं।
-ग्रेटर कैलाश सीट पर आप के सौरभ भारद्वाज पीछे हुए।
-ओखला से आप के अमानतुल्ला खान पीछे हुए।
-शकूर बस्ती में आप के सत्येन्द्र जैन आगे हुए।
-राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिरसा आगे।
-अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा आगे चल रही है।
-चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने अभी 3 सीटों पर ही रुझान दिखाए हैं।
-संगम विहार में भाजपा के चंदन कुमार आगे चल रहे हैं।
-विश्वास नगर में भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा आगे चल रहे हैं।
-शाहदरा में भाजपा के संजय गोयल आगे चल रहे हैं।
-जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया आगे हुए।
-नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मैदान में हैं।
-शकूर बस्ती से आप के सत्येन्द्र जैन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
-मुस्तफाबाद में भाजपा 5700 वोटों से आगे चल रही है।
-पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल नई दिल्ली सीट से लगातार पीछे चल रहे हैं।
-मुख्यमंत्री आतिशी लगातार पीछे चल रही हैं।
-ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज आगे हुए।
-कालकाजी सीट पर कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
-शकूर बस्ती में आप के सत्येन्द्र जैन पीछे हुए।
-बादली, बुराड़ी और त्रिनगर में कांग्रेस आगे।