Joke 1:
बंता का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वह फिसल कर गिर गया।
बंता उठा और फिर आगे चला,
अब दूसरे छिलके पर पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया।
बंता फिर उठा और थोड़ा आगे चला कि तीसरा छिलका दिख गया!
बंता रोते-रोते बोला, 'मर गया रे, अब फिर से फिसलना पड़ेगा'।
Joke 2:
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
Joke 3:
रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!
Joke 4:
टीचर- गोलू ने कपड़े धोए और गोलू को कपड़े धोने पड़े...इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
Joke 5:
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ?
राजू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो ?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैग ही बनाना।
Joke 6:
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बबलू - टीचर के लिए.'
डॉक्टर- पर क्यों?
बबलू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...