LIVE: 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी
Webdunia Hindi February 12, 2025 08:42 PM


Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। दूसरी ओर, दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों के लिए दोषी ठहराया है। आज संगम पर करीब 2 करोड़ लोगों के स्नान की संभावना है। पल पल की जानकारी...
सुबह 7 बजे तक करीब 92 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.5 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान। सुबह 7 बजे तक करीब 73 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी। 13 जनवरी से अब तक कुल 46.25 करोड़ लोग कर चुके हैं कुंभ स्नान।

-माघी पूर्णिमा स्नान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर।

-प्रयागराज और महाकुंभ मेला क्षेत्र पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित। सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी।

-'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया।

महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर पावन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, ब्रेन हेमरेज के बाद लखनऊ पीजीआई में थे भर्ती। महाकुंभ मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में स्नान किया। अब तक 47.45 करोड़ से अधिक लोग यहां स्नान कर चुके हैं। सभी कल्पवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर कहा, आज माघी पूर्णिमा पर सुबह 7 बजे महाराज सत्येंद्र दास का लखनऊ के PGI अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उन्हें लखनऊ ले जाया गया था। दो दिन पहले से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और आज उनका निधन हो गया, हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी : 1984 के सिख विरोध दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी माना। 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में 2 सिखों की हत्या के मामले में सज्जन कुमार पर चल रहा है मुकदमा।
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.