हम सभी के मन में सेहत से जुड़े कई सवाल होते हैं, लेकिन सही और विश्वसनीय जवाब पाना हमेशा आसान नहीं होता। इस कॉलम के जरिए हम आपके सवालों के जवाब आहार विशेषज्ञ कविता देवगन की मदद से देने की कोशिश करेंगे। इस बार सेहत, पोषण और जीवनशैली से जुड़े कुछ अहम सवालों पर उनकी राय जानें।
1. क्या ज्यादा नींबू पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है?सवाल: कोविड के बाद से नींबू पानी पीने का चलन काफी बढ़ गया है। क्या इसका अधिक सेवन करने से कोई नुकसान हो सकता है? इसे पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
– बरखा दत्ता, धनबाद
एक्सपर्ट की राय:
नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह वजन घटाने का कोई जादुई उपाय नहीं है। इसमें मौजूद फ्लैवोनॉयड्स, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-C पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, शरीर को डिटॉक्स करने और आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है, जैसे:
सवाल: मेरी बड़ी बहन की उम्र 23 साल है, लेकिन उसका पेट और जांघें बाकी शरीर की तुलना में ज्यादा भारी हैं। यह किस समस्या का संकेत हो सकता है, और क्या इसे ठीक किया जा सकता है?
– रोशनी कुमारी
एक्सपर्ट की राय:
शरीर के कुछ हिस्सों में अनावश्यक चर्बी जमा होना केवल वजन बढ़ने की वजह से नहीं होता, बल्कि यह किसी हॉर्मोनल असंतुलन, इंसुलिन रेजिस्टेंस या थायरॉयड की समस्या का संकेत भी हो सकता है।
सवाल: मैं 26 साल की हूं और हाल ही में मेरे बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, जबकि मैं ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल नहीं करती। क्या इसे खानपान से ठीक किया जा सकता है?
– कृतिका राठौर, देहरादून
एक्सपर्ट की राय:
समय से पहले बालों का सफेद होना अनुवांशिकता, खराब खानपान, तनाव, प्रदूषण और नींद की कमी जैसी कई वजहों से हो सकता है। इसे रोकने के लिए: