Himachali Khabar
हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप भट्टी और सभी 32 वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। वायु सेना केंद्र में पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया और चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सहित अन्य नेता मौजूद थे। शुक्रवार को सिरसा में आयोजित रोड शो में शामिल होने लिए सीएम वायु सेना केंद्र में पहुंचे । मुख्यमंत्री नायब सैनी का गोपाल कांडा ने स्वागत किया। गोपाल कांडा ने उन्हें बुके भेंट किए। गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के बीच चुनाव को लेकर चर्चा हुई। वायु सेना केंद्र के बाद सीधे मुख्यमंत्री के साथ गोपाल कांडा अनाज मंडी स्थित कांडा एग्रीकल्चर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सभी उम्मीदवारों से मुलाकात की। उसके बाद रोड शो निकाला गया।
नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप की होगी बड़ी जीत- गोपाल कांडा
पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि विकास और बकवास में किसी एक को चुनने का अवसर है। धरातल पर विकास जरूरी है फेसबुकिया बकवास नहीं। गोपाल कांडा ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को विकसित हरियाणा का गारंटी पत्र बताया। उन्होंने कहा कि सिरसा को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी की सोच के साथ सोच मिलाने का अवसर मिला है। उन्होंने सिरसा नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप की बड़ी जीत का दावा किया। साथ ही कहा कि सभी 32 वार्डो में कमल खिलेगा।
गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने संयुक्त रूप से सिरसा नगर परिषद के वार्ड 18 में भाजपा – हलोपा की संयुक्त प्रत्याशी रूबी सेठी, वार्ड नंबर 08 सरोज रानी, वार्ड नंबर 22 सुनैना कम्बोज, वार्ड नंबर 04 सनप्रीत सोढ़ी, वार्ड 25 पूजा सैनी, वार्ड – 17 में प्रत्याशी मोनिका सर्राफ, वार्ड नंबर 03 राकेश जोशी, वार्ड 32 आशा रानी, वार्ड 23 कुसुम रानी, वार्ड 16 सुमित अरोड़ा, वार्ड 06 रामेश्वर दास, वार्ड 21 चंद्रिका गनेरीवाला, वार्ड नंबर 18 अजय शेरपुरा, वार्ड 21 चन्द्रिका गनेरीवाला, वार्ड नंबर 27 मनमोहन मिढ़ा, वार्ड नंबर 10 नारायण पाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरा वायदा है ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास भी ज्यादा होगा। महिलाओं ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए गठबंधन उम्मीदवारों को वोट देने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा नगर परिषद में मेरे प्रयासों से करीब 100 करोड़ की ग्रांट मिली। यह ग्रांट विकास कार्यों पर खर्च होगी। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकसित हरियाणा के संकल्प और सोच के साथ सिरसा भी आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र समाज के सभी वर्गों की भलाई का पत्र है। महिलाओं, जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। शहरी क्षेत्र का भरपूर विकास हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच के साथ सोच मिलाकर सिरसा आगे बढ़ेगा।
गोपाल कांडा ने कहा कि विकसित सिरसा, स्वच्छ सिरसा , समृद्ध सिरसा का मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप वाल्मीकि अभूतपूर्व जीत हासिल करेंगे।