पुरुषों के लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए, महिलाओं को कितने लंबे लिंग से संतुष्टि मिलती है, ये सभी ऐसे सवाल है जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई पुरुष भी यही सोच कर परेशान रहते हैं कि क्या उनकी लिंग की लंबाई उनकी पत्नी या साथी को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त है। हाल ही में हुए एक शोध में इसी बात पर प्रकाश डाला गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार लिंग की लंबाई शारीरिक संतुष्टि ही नहीं बल्कि मानसिक संतुष्टि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए, इस शोध के निष्कर्षों को विस्तार से समझते हैं।
यह शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशित हुआ है जिसमे दुनिया भर के हजारों लोगों के डेटा को शामिल किया गया है। शोध का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि लिंग की लंबाई किस हद तक यौन संतुष्टि को प्रभावित करती है।
शोध में शामिल प्रतिभागियों से उनकी पसंद, उनकी अपेक्षाओं और अनुभवों के बारे में सवाल पूछे गए। इसके अलावा उनके शारीरिक मापदंडों को भी ध्यान में रखा गया।
शोध के परिणाम
शोधकर्ताओं ने पाया कि लिंग की लंबाई हालाकिं यौन संतुष्टि को प्रभावित करती है, लेकिन यह एकमात्र कारक नहीं है। शोध के अनुसार, औसतन 5.5 से 6.5 इंच (14 से 16.5 सेमी) की लंबाई वाले लिंग महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।
हालांकि, रिसर्च में ये भी सामने आया है कि लंबाई से ज्यादा ये भी जरूरी है कि उसका उपयोग कैसे किया जा रहा है और यौन संबंधों के दौरान साथी की जरूरतों को समझना। शोधकर्ताओं के अनुसार कई बार पुरुष लिंग की लंबाई कम होने के बावजूद अपनी पार्टनेसॉ को संतुष्ट कर सकते हैं। इसलिए पूरा मामला केवल लंबाई से जुड़ा नहीं है।
महिलाओं की प्राथमिकताएं
शोध में शामिल महिलाओं के अनुसार वे लिंग की लंबाई से ज्यादा उसकी मोटाई और सेक्स के दौरान पुरुष के व्यवहार को महत्व देती हैं। उन्होंने कहा कि एक पुरुष जो अपने साथी की भावनाओं को समझता है और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करता है, वह किसी भी लंबाई के लिंग वाले पुरुष से बेहतर होता है।