मार्च की शुरूआत और होली से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। IOC ने सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है। हालांकि, 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से लोगों पर बोझ बढ़ेगा। इसका असर खाने-पीने वाले सामानों पर होता है।
दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,803 रूएप में मिलेगा, जो फरवरी में 1,797 रूपए में था। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर का दाम कोलकाता में 1,913 रुपये हो गया है, जो फरवरी में 1,907 रूपये था। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1,755.50 रूपये में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1,749.50 रूपये थी। चेन्नई में भी मामूली बढ़ोतरी के साथ अब इसकी कीमत 1,918 रूपये हो गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिससे आम जनता के लिए थोड़ी राहत है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है। वहीं लखनऊ में 840.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्नई में 818 रुपए मे मिल रहा है।