IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर का सेंटनर ने किया शिकार, भारत की बढी मुश्किलें, जीत के लिए 69 रनों की दरकार
SportsNama Hindi March 10, 2025 02:42 AM

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले 2 बजे होगा। भारत अब तक टूर्नामेंट में अपराजित है, न्यूजीलैंड को एकमात्र हार ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ मिली थी।

भारत को चौथा झटका

भारत को 39वें ओवर में 183 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूक गए। वह 62 गेंद में दो चौका और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और अक्षर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल अक्षर और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

श्रेयस और अक्षर क्रीज पर

भारत ने 34 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब और 98 रन की जरूरत है। फिलहाल श्रेयस अय्यर 34 रन और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत के 150 रन पूरे श्रेयस अय्यर ने ग्लेन फिलिप्स के ओवर में चौका लगाया. इसके साथ ही 32.5 ओवर में भारत के 150 रन पूरे. अय्यर अब 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं.

भारत को तीसरा झटका
भारत को 27वें ओवर में तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, शुरुआती दो विकेट के बाद रन रेट गिर गया था। इसे बढ़ाने के चक्कर में रोहित ने रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की और स्टंप आउट हो गए। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। भारत को अब भी 130 रन की जरूरत है।

25 ओवर का खेल हुआ
भारत ने 25 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 130 और रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 76 रन और श्रेयस अय्यर नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। विराट कोहली दो रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। गिल को सैंटनर ने और कोहली को ब्रेसवेल ने आउट किया।

भारत को एक रन के अंतराल पर दो झटके
भारत को एक रन के अंतराल पर दो बड़े झटके लगे हैं। 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 20वें ओवर में 106 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद दो विकेट पर 108 रन है। टीम इंडिया को अब 144 रन की जरूरत है।

रोहित-गिल का कमाल
रोहित और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है. दोनों ने 17 ओवर में 100 रन जोड़े. इस टूर्नामेंट में पहली बार किसी भी टीम के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की है.

रोहित के बाद अब गिल का छक्का
रोहित शर्मा तो छक्के पर छक्के लगा ही रहे हैं अब गिल ने हाथ दिखाए हैं. 14वें ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाया. टीम इंडिया का स्कोर 86 रन पहुंच गया है.

रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में अर्धशतक लगाया. करियर में पहली बार आईसीसी फाइनल में खेली अर्धशतकीय पारी. इस टूर्नामेंट में भी रोहित ने पहला अर्धशतक लगाया है.

10 ओवर में स्कोर 63
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63 रन है. टीम इंडिया इस फाइनल को जीतने की ओर बढ़ती हुई. कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए टीम इंडिया को. वैसे रोहित अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं.

भारत पचास पार
भारत की टीम ने 7.2 ओवर में पचास का आंकड़ा छुआ. रोहित ने नाथन स्मिथ की गेंद पर लंबा छक्का लगाया. इस बार 83 मीटर का सिक्स. पारी का तीसरा छक्का लगाया.

जेमिसन की गेंद पर कैच छूटा
काइल जेमिसन की गेंद पर शुभमन गिल का कैच छूटा. गेंद लपकने का मौका था लेकिन डैरिल मिचेल से गलती हुई.

रोहित शर्मा का कमाल सिक्स
नाथन स्मिथ के ओवर में रोहित शर्मा ने कमाल का सिक्स जड़ा. 92 मीटर का छक्का. आगे बढ़कर मिडविकेट एरिया में गेंद को पहुंचाया.

5 ओवर के बाद 31 रन
भारतीय टीम के 5 ओवर के बाद 31 रन हैं. पिछले तीन ओवर में न्यूजीलैंड ने वापसी की है. टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली है.

न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। 

न्यूजीलैंड को सातवां झटका
न्यूजीलैंड को 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सातवां झटका लगा। कप्तान मिचेल सैंटनर रन आउट हुए। वह आठ रन बना सके। फिलहाल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं।

 डेरिल मिचेल आउट
न्यूजीलैंड को 46वें ओवर में 211 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शमी ने ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल के बीच छठे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। वहीं, वरुण और जडेजा ने कोटे के 10-10 ओवर पूरे कर लिए। वरुण को पैर में चोट लगी है। वह तकलीफ में दिखे। 10 ओवर पूरे करने के बाद वह पवेलियन चले गए।

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।

मिचेल-फिलिप्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड ने 37 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 30 रन और डेरिल मिचेल 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। कीवियों को चौथा झटका 24वें ओवर में लगा था, उसके बाद से दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की है।

न्यूजीलैंज को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने विलियम्सन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 11 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। इससे पहले रचिन 37 रन और विल यंग 15 रन बनाकर आउट हुए थे। यंग को वरुण ने पवेलियन भेजा। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है।

न्यूजीलैंड को पहला झटका
57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। इससे पहले रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। शमी और श्रेयस अय्यर ने रचिन के आसान कैच छोड़े। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे। इससे पहले सातवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन को डीआरएस का फायदा मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया था, लेकिन डीआरएस में दिखा कि गेंद ने उनके बल्ले को टच नहीं किया था। इस तरह रचिन बच गए।

Teams:

New Zealand (Playing XI): Will Young, Rachin Ravindra, Kane Williamson, Daryl Mitchell, Tom Latham(w), Glenn Phillips, Michael Bracewell, Mitchell Santner(c), Kyle Jamieson, William ORourke, Nathan Smith

India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shubman Gill, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Axar Patel, KL Rahul(w), Hardik Pandya, Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy

न्यूजीलैंड ने टॉस जीता
भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सैंटनर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैं और पहले और बाद में दोनों बल्लेबाजी कर चुके हैं। तो उन्हें फाइनल में बाद में बल्लेबाजी करने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है।

 विराट से खास चमत्कार की उम्मीद
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ पांच रन बना सके थे। रोहित के अलावा विराट भी असफल रहे और भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रन बनाकर आउट हो गए थे। जब तक विराट मैदान पर थे, ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया अच्छे स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन उनके आउट होते ही शांति छा गई। भारत एकदिवसीय विश्व कप जीतने से चूक गया। पिछले साल टी20 विश्व कप में विराट का बल्ला फाइनल तक शांत रहा था। हालाँकि, उनके जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कैसा प्रदर्शन करना है, यह जानते हैं और ऐसा ही हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारत ने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद विराट कोहली ने अक्षर पटेल और फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को संभाला। विराट ने 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन ही बना सका और टीम इंडिया सात रन से मैच जीतकर चैंपियन बन गई। इस फाइनल में भी प्रशंसकों को विराट से ऐसे ही जादू की उम्मीद होगी।

 हर ICC फाइनल में विराट का प्रदर्शन
विराट की बात करें तो वह 2011 वनडे विश्व कप फाइनल, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2014 टी20 विश्व कप फाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं। विराट ने 2011 वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। भारत ने मुंबई में श्रीलंका को हराकर विश्व कप खिताब जीता। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण 43 रन बनाए थे। इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया जीत हासिल कर सकी। 2014 टी-20 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 77 रन बनाए और भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। हालाँकि, बाद में जयवर्धने और संगकारा की गेंदों के कारण भारत फाइनल हार गया।

 आईसीसी फाइनल में रोहित का प्रदर्शन
इस फाइनल से पहले रोहित 2007 टी20 विश्व कप फाइनल, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2014 टी20 विश्व कप फाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप फाइनल खेल चुके हैं। रोहित ने 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 30 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद भी टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रही। रोहित ने 2014 टी20 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 रन बनाए थे। भारत यह फाइनल हार गया। रोहित 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।

टीम इंडिया यह मैच भी हार गई। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। टीम इंडिया यह मैच भी हार गई। 2024 टी20 विश्व कप में भी हिटमैन कुछ खास नहीं कर सके और महज नौ रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही। रोहित अपने करियर के अंतिम चरण में अपने दम पर भारत के लिए मैच जीतना चाहेंगे। अगर उनका बल्ला चल गया तो वे विरोधी टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.