उत्तर प्रदेश के चिल्का के गुमटी गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गला रेतकर घायल हुए युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
युवक की पहचान चिल्का के बड़गांव निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ सदर एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक युवक के छोटे भाई का पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक का भाई प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया और युवक को जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले ही मृतक युवक का भाई जेल से रिहा हुआ था। पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया है।
गला रेतकर हत्या कर दी गई
मृतक के परिवार का आरोप है कि निजी रंजिश के चलते लड़की के भाई ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर धारदार हथियार से अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपी युवक के साथी की भी तलाश की जा रही है। अर्जुन की मौत से घर में कोहराम मच गया है। लगातार रोते रहने से मां की हालत खराब है।
यह मामला प्रेम प्रसंग की रंजिश से जुड़ा है।
परिजनों का कहना है कि अर्जुन कुमार होली पर घर आए मेहमानों को छोड़ने गुमटी गांव गए थे। रास्ते में आरोपियों ने उन पर और एक मेहमान पर हमला कर दिया, जिसमें एक अन्य युवक राजन भी घायल हो गया। सीओ सदर का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। यह मामला प्रेम प्रसंग की रंजिश से जुड़ा है।